T20 world cup RSA vs NZ न्यूजीलैंड फाइनल में फिन एलन का सबसे तेज शतक क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटाJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Wednesday, March 4, 2026

T20 world cup RSA vs NZ न्यूजीलैंड फाइनल में फिन एलन का सबसे तेज शतक क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा

T20-wc-Semifinal-RSA-vs-NZ-Finn-Allen-fastest-Century
RSA vs NZ 



T20 world cup RSA vs NZ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की तूफानी जीत


कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में खेले गए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में New Zealand national cricket team ने South Africa national cricket team को एकतरफा अंदाज़ में हराकर फाइनल में जगह बना ली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 173 रन बना डाले। इस प्रकार चोकर्स की परिभाषा सही साबित कहते हुए एक बार फिर दबाव को झेल नहीं पाई। एक बड़े मैच में बिखर गई। सेमीफाइनल मुकाबले में अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरुआत से कमजोर साबित हुई तथा 170 रन बचाने में गेंदबाजी में भी कोई धार नज़र नहीं आई इस प्रकार न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। न्यूजीलैंड फाइनल जीत कर पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कगार पर है बशर्ते उसे फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

117 रन की ओपनिंग साझेदारी ने बदला मैच


न्यूजीलैंड को धमाकेदार शुरुआत दिलाई Tim Seifert और Finn Allen की ओपनिंग जोड़ी ने। दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े और मुकाबला पूरी तरह न्यूजीलैंड की पकड़ में ला दिया।
टिम साइफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्हें तेज गेंदबाज़ Kagiso Rabada ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। साइफर्ट के आउट होने तक मैच का रुख लगभग तय हो चुका था।

Finn Allen fastest Century फिन ऐलन की विश्व रिकॉर्ड सेंचुरी


साइफर्ट के आउट होने के बाद भी फिन ऐलन का आक्रमण जारी रहा। उन्होंने 33 गेंदों में 100 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक बन गई।
इस शतक के साथ ऐलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज Chris Gayle का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने ICC World Twenty20 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक लगाया था। एलन ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया। फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक ठोका। फिन एलन ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का टी20 विश्व कप में लगाया गया सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा

रचिन रवींद्र का गेंदबाजी में योगदान और जीत


साइफर्ट के आउट होने के बाद Rachin Ravindra ने ऐलन का साथ दिया। रवींद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने मिलकर टीम को 173/1 तक पहुंचाया और 12.5 ओवर में ही मुकाबला समाप्त कर दिया। रविन्द्र ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 2 विकेट भी लिए।
न्यूजीलैंड की यह जीत सिर्फ एक सेमीफाइनल जीत नहीं थी, बल्कि आक्रामक बल्लेबाज़ी, मजबूत साझेदारी और रिकॉर्डतोड़ शतक का बेहतरीन उदाहरण थी, जिसने टीम को शानदार अंदाज़ में फाइनल में पहुंचा दिया। Matt Henry और Cole McConchie ने दो दो विकेट चटकाए अफ्रीका को 169 पर रोक दिया।



क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा


फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 33 गेंद में शतक जड़ा, जोकि टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने क्रिस गेल 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक ठोका था। इस लिस्ट में क्रिस गेल तीसरे नंबर पर भी मौजूद हैं। गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2007 में 50 गेंद में शतक लगाया था। ब्रेंडन मैकुलम ने 51 गेंद में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप 2012 में ये कारनामा किया था। हैरी ब्रूक ने जारी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 51 गेंद में शतक लगाया था।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad