T20 world cup IND vs NZ Final:भारत तीसरी बार विश्व विजेता लगातार दूसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा मेजबानी में पहली जीत Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Sunday, March 8, 2026

T20 world cup IND vs NZ Final:भारत तीसरी बार विश्व विजेता लगातार दूसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा मेजबानी में पहली जीत

T20-world-cup-IND-vs-NZ-Final-India-won-world-cup-third-time
Champion 



T20-world-cup-IND-vs-NZ-Final-India-won-world-cup-third-time-champion 

Team India Champion T20 world cup भारत तीसरी बार टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप चैम्पियन 


India vs New Zealand T20 World Cup Live Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन थी भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। 

मेजबानी में किसी टीम की पहली जीत 


भारत T20 world cup वर्ल्ड कप 2026 की मेजबान थी आज तक के इतिहास में मेजबानी करते हुए अपने घर में कोई टीम जीती नहीं थी लेकिन भारत ने यह कारनामा कर दिखाया। भारत ने अपने घर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने चैम्पियन को बरकरार रखा तथा लगातार दूसरी बात ट्राफी अपने नाम कि इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2024 में तथा इस बार 2026 की ट्राफी सुर्य कुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम की है।

Ind vs NZ फाइनल मैच के स्कोर का लेखा जोखा 


भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और इशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े। संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन एक ही ओवर में आउट हुए। जिमी नीशम ने न्यूजीलैंड की वापसी कराई। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन जड़कर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया। भारत की पारी में 17 छक्के और 19 चौके लगे।
भारत के लिए संजू सैमसन ने 46 गेंद पर 89 रन बनाए। सेमसन ने अपनी इस तुफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। शर्मा ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इशान किशन ने 25 गेंद पर 54 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल पाए। तिलक वर्मा 8 और शिवम दुबे 8 गेंद पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने आतिशी पारी खेल टीम इंडिया के स्कोर को 255 तक पहुंचाया।

256 का लक्ष्य पाने के लिए उतरी न्युजीलैंड की बल्लेबाजी खास नहीं रही अक्षर पटेल ने दो विकेट जल्दी निकाल कर न्यूजीलैंड पर दबाव बना लिया। फिन एलन ,ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल को अक्षर पटेल ने आउट कर इंडिया को जीत की दहलीज पर पहुंच दिया। जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविन्द्र को पहली गेंद पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने संघर्ष करते हुए 52 रनों की पारी खेली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah ने  4 ओवरों 15 रन देकर  4 विकेट लिए । अक्षर पटेल ने 27 रन देकर तीन विकेट लिए। इस प्रकार न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत ने बैक टू बैक वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतते हूए टी-ट्वेंटी में तीन बार चैम्पियन बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। कप्तान सूर्य कुमार यादव और कोच गौतम गंभीर का नाम इस वर्ल्ड कप की जीत के साथ गर्व से याद किया जाएगा।


T20 World Cup टी ट्वेन्टी वर्ल्डकप विजेता टीमों की सूची 


•2026 – विजेता: भारत, उपविजेता: न्यूजीलैंड, मेजबान: भारत और श्रीलंका।
•2024 – विजेता: भारत, उपविजेता: दक्षिण अफ्रीका, मेजबान: अमेरिका और वेस्टइंडीज।
•2022 – विजेता: इंग्लैंड, उपविजेता: पाकिस्तान, मेजबान: ऑस्ट्रेलिया।
•2021 – विजेता: ऑस्ट्रेलिया, उपविजेता: न्यूज़ीलैंड, मेजबान: यूएई और ओमान।
•2016 – विजेता: वेस्टइंडीज, उपविजेता: इंग्लैंड, मेजबान: भारत।
•2014 – विजेता: श्रीलंका, उपविजेता: भारत, मेजबान: बांग्लादेश।
•2012 – विजेता: वेस्टइंडीज, उपविजेता: श्रीलंका, मेजबान: श्रीलंका।
•2010 – विजेता: इंग्लैंड, उपविजेता: ऑस्ट्रेलिया, मेजबान: वेस्टइंडीज।
•2009 – विजेता: पाकिस्तान, उपविजेता: श्रीलंका, मेजबान: इंग्लैंड।
•2007 – विजेता: भारत, उपविजेता: पाकिस्तान, मेजबान: दक्षिण अफ्रीका।


T20 world cup final prize money most player awards प्राइज मनी और पुरस्कार 

फाइनल अवार्ड्स और पुरस्कार राशि (T20 World Cup 2026):
•विजेता (Champion): भारत - $3 मिलियन (₹27.50 करोड़)
•उप-विजेता (Runner-up): न्यूजीलैंड - $1.6 मिलियन (₹14.67 करोड़)
•मैन ऑफ द मैच (Final): जसप्रीत बुमराह
•प्लेयर ऑफ द सीरीज (Tournament): संजू सैमसन 

IND vs NZ final दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन 


भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad