![]() |
Sonakshi-Sinha-Zaheer-Iqbal bollywood |
Sonakshi-Sinha-Zaheer. सोनाक्षी और जहीर
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal : सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा व जहीर इकबाल शादी के बाद खुशियां मना रहे हैं बालीवुड की यह हिट जोड़ी शादी के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है तथा अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े खुशियों के पल शेयर कर रहें हैं जो इन दोनों के फैन्स को खूब भा रहें हैं। आइए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बारे में।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के बारे में रोचक तथ्य
सोनाक्षी सिन्हा एक जानी-मानी भारतीय खूबसूरत अभिनेत्री हैं। 2 जून 1987 को सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था।
सोनाक्षी सिन्हा का जन्म पटना, (बिहार) में हुआ था। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम पूनम सिन्हा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से की थी। सोनाक्षी ने राउडी राठौर, लुटेरा, अकीरा, हॉलीडे, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली है, और वह अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी और सामाजिक मुद्दों पर मुखरता के लिए भी जानी जाती हैं।
जहीर इकबाल का परिचय
जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था (Zaheer Iqbal Age). उनके पिता इकबाल रतनसी मुंबई में ज्वेलर हैं और जहीर इकबाल बॉलीवुड के एक उभरते हुए अभिनेता हैं, जिन्होंने 2019 में नोटबुक फिल्म से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने प्रनूतन बहल के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। जहीर का संबंध फिल्मी परिवार से नहीं है, लेकिन वह सलमान खान के करीब माने जाते हैं, जिन्होंने उनकी एक्टिंग में रुचि देखी और उन्हें मौका दिया। जहीर ने अपनी पहली फिल्म में ही अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की शादी बालीवुड में काफी चर्चित रही थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने
23 जून, 2024 को शादी की थी। इसके बाद यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही है दोनों ने अपनी खुबसूरत जोड़ी की खूब तस्वीरें वायरल की है।
शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसमें कई बड़े फ़िल्म स्टार्स शामिल हुए थे। बता दें किज्ञशादी से पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सबकी नज़रों से छिपाकर रखा था।
उभरते हुए अभिनेता हैं जहीर इकबाल
जहीर इकबाल एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रनूतन बहल के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि जहीर का परिवार फिल्मी जगत से नहीं जुड़ा है, लेकिन उनके पिता इकबाल रत्नासी एक बिल्डर हैं और सलमान खान के करीबी दोस्त भी माने जाते हैं। सलमान खान ने ही जहीर की एक्टिंग प्रतिभा को पहचाना और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया।
जहीर ने अपनी पहली फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से ध्यान खींचा और दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी लाइफ के बारे में पोस्ट साझा करते हैं। जहीर ने भी सलमान के प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म से डेब्यू किया था।
इन्होंने साल 2019 में 'नोटबुक' फ़िल्म से डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने 2014 में 'जय हो' फ़िल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जहीर के पिता इकबाल रतनसी एक जूलरी बिजनेसमैन हैं और सलमान खान के अच्छे दोस्त माने जाते हैं।
शादी के बाद खुश नजर आ रहे हैं सोनाक्षी और जहीर
सोनाक्षी सिन्हा अपने जीवन साथी जहीर इकबाल के साथ सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आ रही है। सोनाक्षी ने कहा, 'मेरी ज़िंदगी इतनी बेहतर पहले कभी नहीं रही'।
उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी उनका फ़ीलिंग वैसा ही है जैसा शादी से पहले था। जहीर भी शादी के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं उन्होंने कहा कि वो अक्सर भूल जाते हैं कि वो शादीशुदा हैं। सोनाक्षी के परिवार की बात करें तो वो इन दोनों की खूबसूरत जोड़ी की खूब सराहना कर रहे हैं
सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके बच्चे खुश हैं, उन्होंने कहा कि सोनाक्षी और जहीर 'मेड फ़ॉर ईच अदर' हैं। शादी के बाद सोनाक्षी ने यह भी बताया कि उनके पिता जहीर से पहले भी कई बार मिल चुके थे और उन्हें वह बहुत पसंद हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून, 2024 को मुंबई में अपने अपार्टमेंट में सिविल मैरिज की थी इसी बीच दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
No comments:
Post a Comment