भारत रत्न: नागरिकों का सर्वोच्च सम्मान
भारत रत्न पुरस्कार :कब से शुरू हुई यह व्यवस्था और किसे मिला पहला सम्मान?
देश में भारत रत्न राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को यह सम्मान दिया जाता है। देश में भारत रत्न देने की शुरुआत देश की आजादी के बाद ही हुई। भारत में इस सर्वोच्च सम्मान को देने की परंपरा 2 जनवरी 1954 से शुरू हुई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने इसकी शुरुआत की थी। सबसे पहले साल 1954 में स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालचारी, पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन और डॉक्टर चंद्रशेखर वेंक रमन को दिया गया था। साल 1954 तक ऐसी व्यवस्था थी कि सिर्फ जीवित लोगों को भारत रत्न दिया जाता था। लेकिन 1955 के बाद से मरणोपरांत भी ये दिया जाने लगा।
भारत रत्न पुरस्कार की पृष्ठभूमि एवं इतिहास
देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान सेवा,कला साहित्य और विज्ञान आदि के क्षेत्र से संबंधित किसी उपलब्धि के लिए दिया जाता है,जिससे देश सेवा जुड़ी हो। तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 में इस सम्मान की स्थापना की गई।
अब तक देश से बाहर के दो नागरिक खान अब्दुल गफ्फार खान पाकिस्तान 1987 और नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका 1990 और एक भारतीय नागरिकता प्राप्त विदेशी मदर टेरेसा रिपब्लिक ऑफ मैक्डोनिया 1980 को भारत रत्न मिल चुका है। पद्म सम्मानों के साथ भारत रत्न को जुलाई 19770से जनवरी 1980 तक निलम्बित रखा गया।
भारत रत्न पुरस्कार विवाद एवं वापसी Bharat Ratna Award controversy and withdrawal
सुभाष चन्द्र बोस को 1992 में मरणोपरान्त बताते हुए भारत रत्न दिया गया लेकिन उसे सरकार को वापस लेना पड़ा। अपनी तरह के इस इकलौते मामले में भारत सरकार के विरुद्ध जनहित याचिका दायर कर दी गई थी जिसमें नेताजी के लिए मरणोपरान्त शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति की गई। सरकार से न्यायालय ने नेताजी की मृत्यु संबंधी सबूत मांगे जो कि केन्द्र सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई और सम्मान ही वापस ले लिया।
कैसा दिखता है मेडल? तथा भारत रत्न मैडल की बनावट What does the medal look like? And the structure of Bharat Ratna medal
भारत रत्न का मेडल दिखने में कैसा लगता है इसके बारे में जानते हैं। भारत रत्न का मेडल तांबे का बना होता है। जिसमें पीपल का पत्ता और उसपर प्लैटिनम का चमकता हुआ सूर्य बना रहता है। पत्ते का किनारा भी प्लैटिनम का होता है। इसके ठीक नीचे चांदी से हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है। इस सम्मान में एक प्रमाण पत्र और पीपल के पत्ते नुमा आकृति का गोल्ड मेडल दिया जाता है।जिसकी परिधि 35 मि.मी होती है। मैडल पर एक तरफ सूर्य की आकृति के साथ भारत रत्न लिखा है तो दुसरी ओर अशोक स्तंभ और सत्यमेव जयते लिखा होता है।
भारत रत्न प्राप्त करने वाले शख्सियतों की सूची List of personalities who received Bharat Ratna
अब तक कुल 53 लोगों को भारत रत्न के लिए चुना जा चुका है। 2024 से पहले आखिरी बार 2019 में अंतिम बार भारत रत्न दिया गया था। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अंतिम बार यह सम्मान दिया गया था। इसके अलावा भूपेंद्र हजारिका, नानाजी देशमुख को भी उस साल सम्मान दिया गया था।
1. सी राजगोपालाचारी (1954)
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
3. सी.वी. रमन (1954)
4. भगवान दास (1955)
5. एम. विश्वरवैया (1955)
6. जवाहरलाल नेहरू (1955)
7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)
8. धोंडो केशव कर्वे (1958)
9. बिधन चंद्र रॉय (1961)
10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
12. जाकिर हुसैन (1963)
13. पांडुरंग वामन काणे (1963)
14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
15. इंदिरा गांधी (1971)
16. वी.वी. गिरी (1975)
17. के कामराज (1976)
18. मदर टेरेसा (1980)
19. विनोबा भावे (1983)
20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
22. भीमराव अंबेडकर (1990)
23. नेल्सन मंडेला (1990)
24. राजीव गांधी (1991)
25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
26. मोरारजी देसाई (1991)
27. अबुल कलाम आजाद (1992)
28. J.R.D. टाटा (1992)
29. सत्यजीत रे (1992)
30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
31. अरूणा आसफ अली (1997)
32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)
34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
35. जयप्रकाश नारायण (1999)
36. अमर्त्य सेन (1999)
37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)
38. रविशंकर (1999)
39. लता मंगेशकर (2001)
40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
41. भीमसेन जोशी (2009)
42. C. N. R. राव (2014)
43. सचिन तेंदुलकर (2014)
44. मदन मोहन मालवीय (2015)
45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)
46. प्रणव मुखर्जी (2019)
47. नानाजी देशमुख (2019)
48. भूपेन हजारीका (2019)
49. कर्पूरी ठाकुर (2024)
50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
51. चौधरी चरण सिंह (2024)
52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
53. एम एस स्वामीनाथन (2024)
No comments:
Post a Comment