15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में स्कूल एवं काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए Independence day speech in hindi व English pdf and images Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Saturday, August 12, 2023

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में स्कूल एवं काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए Independence day speech in hindi व English pdf and images

Independence Day 15 August
15 August speech Independence Day of India


15 अगस्त पर भाषण speech on independence Day

अन्य उपयोगी लेख-


हमारे देश में अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं लेकिन 
हमारे देश भारत में तीन राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गाँधी जयंती) भारत के राष्ट्रीय पर्व हैं। ये तीनों ऐसे पर्व हैं जो किसी जाति या समुदाय विशेष के न होकर, हर देशवासी के लिए समान महत्व रखते हैं। हर भारतीय हर्ष और उल्लास के साथ इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाता है। पेश है स्वतंत्रता या आजादी के दिवस पर स्कूल एवं कालेज स्तर के भाषण ।

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण एवं निबंध Savtantra divas par bhashan chote bacchon ke liye 


आदरणीय अध्यक्ष महोदय जी, प्रधानाध्यापक महोदय जी गुरुजनों, सहपाठियों एवं बाहर से पधारे प्रबुद्धजनों आज में आपके समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूं गलती हो तो क्षमा करें।

सभी को विदित है कि आज हम इस तिरंगे के तले आज़ादी के दिन का जश्न मना रहे हैं। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुए थे। 
इस आजादी के लिए भारत के वीर सपूतों और नारी शक्ति ने एक लम्बी लड़ाई थी जिसके दौरान अनेक लोगों ने अपने जीवन की आहुति दी। भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद आदि के नाम हम जानते हैं लेकिन इस कड़ी में कुछ लोग थे जिसका नाम तो प्रसिद्ध नहीं हुआ लेकिन वे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष आज़ादी की लड़ाई में शामिल थे इसलिए आज का दिन उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनकी कुर्बानी को नमन करने का दिन है।
तथा आज के दिन हमें शपथ लेनी चाहिए कि आजाद भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक जागरूक नागरिक बनने के साथ साथ देश में शांति और सौहार्द्र में अपना योगदान दें। भारत के संविधान के मूल कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग बनें।

जय हिन्द


स्वतंत्रता दिवस पर भाषण (Independence Day speech in Hindi) - स्वतंत्रत दिवस पर निबंध (15 August speech in hindi)


आदरणीय अध्यक्ष महोदय जी, प्रधानाध्यापक महोदय जी गुरुजनों, सहपाठियों एवं बाहर से पधारे प्रबुद्धजनों आज में आपके समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूं गलती हो तो क्षमा करें।
आज हमारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस है और हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करना चाहिए, जहां बोलने की आजादी है और अपने तरीके से जीवन जीने की आजादी है।
भारत पर लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों का शासन रहा है और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के निरंतर संघर्ष के बाद, हमने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की।
इस दिन, प्रधान मंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लाल किले दिल्ली पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।
तब से हम हर सरकारी विभाग, स्कूल और कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।
तो आइए आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खुद से वादा करें कि हम हमेशा भाईचारा बनाए रखकर, सबकी मदद करके और खुद को शिक्षित करके अपने देश की रक्षा करेंगे.
अंत में, मैं फिर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हम साथ मिलकर एक अद्भुत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं. 

धन्यवाद!


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर छोटे भाषण प्राथमिक विद्यालय स्तर पर


आदरणीय अध्यक्ष महोदय जी, प्रधानाध्यापक महोदय जी गुरुजनों, सहपाठियों एवं बाहर से पधारे सज्जनों एवं देवियों आज में आपके समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूं गलती हो तो क्षमा करें।
अपने राष्ट्र का ......वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिये हम तिरंगे के तले सभी यहाँ इकठ्ठा हुए है। सबसे पहले हम अपना राष्ट्रीय झंडा फहराते है फिर उसके बाद स्वतंत्रता सेनानीयों के वीरता युक्त कार्य को सलामी देते है। मुझे भारतीय नागरिक होने पर गर्व महसूस होता है। आप सब के समक्ष स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने का मुझे अच्छा अवसर मिला है। मैं अपने आदरणीय कक्षा अध्यापक जी को धन्यवाद देना चाहूँगा कि उन्होंने मुझे भारत की आजादी पर आप सबके सामने अपना विचार रखने का मौका दिया। हम सभी हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते है क्योंकि 14 अगस्त 1947 की रात को भारत को आजादी मिली। भारत की आजादी के तुरंत बाद, नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को पंडित जवाहर लाला नेहरु ने भाषण दिया। जब पूरी दुनिया के लोग सो रहे थे, ब्रिटीश शासन से जीवन और आजादी पाने के लिये भारत में लोग जगे हुए थे। अब, स्वतंत्रता के बाद, दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारा देश विविधता में एकता के लिये प्रसिद्ध है। इसने कई घटनाओं का सामना किया इसके धर्मनिरपेक्षता को परखने के लिये जबकि भरतीय लोग हमेशा अपनी एकता से जवाब देने के लिये तैयार रहते है।

जय हिन्द जय भारत


स्वतंत्रता दिवस पर भाषण / स्वतंत्रता दिवस पर निबंध - (speech on Independence day in hindi / Independence day essay in hindi - history of Independence)



आदरणीय अध्यक्ष महोदय जी, प्रधानाध्यापक महोदय,अध्यापकगण,मंच पर विराजमान सभी मेहमानों एवं में साथी विद्यार्थियों।
स्वतंत्रता दिवस की सुबह का नमस्कार!
मैं आज आपके समक्ष एक छोटा सा भाषण पेश करना चाहता हूं गलती हो तो क्षमा करना।
जैसा कि सभी को विदित है आज हमारा देश...वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है, आज हम सब हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तले एक शुभ दिन मना रहे क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था।
यह हमारा 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह है। आज से ठीक 76 वर्ष पूर्व, हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्व रखता है।
आज से 78 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।

जय हिन्द।


Independence Day speech in English 15 August speech in English


Respected chief guest Sir, Principal Sir, teachers, all the guests sitting on the stage and fellow students.
 Greetings on the morning of Independence Day!
  I want to present a small speech in front of you today, sorry if there is any mistake.
   As everyone is aware, today our country is celebrating the Republic Day with great fanfare, today we all celebrate an auspicious day under our national flag tricolor because on this day on 15 August 1947 our country got freedom from British rule. Was.
 This is our 77th Independence Day celebration. Exactly 76 years ago today, we got independence. The saga of our freedom struggle is huge which cannot be described in a day. Independence Day is very important for every Indian.
 76 years ago, we were ruled by the British, they came to India on the pretext of trade and gradually took everything under their control and made us their slaves. Then on 15 August 1947 India became independent after fighting many agitations and battles. Today we have become independent because of the brave warriors of our country and we celebrate this day by paying tribute to those people. Independence Day is one of the national festivals of India.


Independence Day speech pronounced in english स्वतंत्रता दिवस अंग्रेजी भाषण का हिंदी में उच्चारण 



Good morning to all my respected teachers, 
गुड मॉर्निंग टु आल माई रेस्पेक्टेड टीचर्स 
guardians, and dear friends.
गार्डियन्स एण्ड डिअर फ्रेंड्स 
As we all know that we all have gathered 
एज वी आल नो दैट वी आल हेव गेदर्ड 
here on the very special occasion of our 
हेयर आन द वेरी स्पेशल आकेजन आफ अवर
nation which is called Independence Day
नेशन विच इज कॉल्ड इंडेपेंडेंस डे    
I want to deliver a speech on Independence
 आई वान्ट टू डिलिवर ए स्पीच आन इंडेपेंडेंस 
 Day 
 डे
 in front of all of you. First of all, I would like 
 इन फ्रंट आफ आल आफ यू फर्स्ट आफ आल आई वुड लाइक 
 to thank my class teacher because of whom
 टू थैंक माई क्लास टीचर् बिकाज आफ वूम 
  I got a golden opportunity to say 
   आई गोट ए गोल्डन अपर्चुनिटी टू से
   something
   समथिंग 
    about my beloved country on this great
     अबाउट माई बिलोअड् कंट्री आन दिस ग्रेट 
      occasion of Independence Day on this platform
       आकेजन आफ इंडेपेंडेंस डे आन दिस प्लेटफार्म 
        of my school.
         आफ माई स्कूल 
         Today, we are celebrating the 78th Independence Day of our beloved nation. 
         टुडे वी आर सेलिब्रेटिंग द सेवेंटी एट्थ इंडेपेंडेंस डे ओवर बिलोवड नेशन
         This day marks our freedom from colonial rule, 
         दिस डे मार्क्स अवर फ्रीडम फ्रोम कोलोनियल रुल
         a time when countless heroes united 
         ए टाइम वेन काउंटलेस हीरोज यूनाइटेड
         to secure our rights and liberty. 
         टु सिक्युर अवर राइट्स एंड लिबेर्टी
         Let us remember their sacrifices. 
         लेट अस रिमेम्बर देयर सक्रिफाइस
         and reminder that we hold the power 
         एंड रिमेम्बर देट वी होल्ड द पावर
         to shape our nation's future. 
         टु शेप अवर नेशन फ्युचर
         We, the youth, are entrusted with this responsibility
         वी द यूथ आर इंट्रस्टेड विथ दिस रेस्पॉन्सिबिलिटी

Thank all of you for listen
थैंक्स आल आफ यू फोर लिसन 
Jay hind
जय हिन्द





स्वतंत्रता दिवस पर भाषण — 15 अगस्त 2026

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सम्मानित शिक्षकगण, उपस्थित अतिथिगण और मेरे प्यारे साथियों—आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज हम सभी यहाँ अपने देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई और असंख्य ज्ञात-अज्ञात वीरों के संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अधिकार मिला। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
आज का भारत विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, खेल, अंतरिक्ष और अर्थव्यवस्था सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा और अंतरिक्ष के रहस्यों को समझने में जुटे हैं, हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और हमारे युवा नई तकनीकों तथा नए विचारों के साथ भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं।
लेकिन देश की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। एक अच्छे नागरिक के रूप में हमारा भी कर्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपने कार्य करें, कानून का सम्मान करें, पर्यावरण की रक्षा करें, स्वच्छता बनाए रखें और जाति, धर्म तथा भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेंगे तथा भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।
जय हिंद!
जय भारत!


Independence Day Speech – 15 August 2026

Respected Principal, honorable teachers, distinguished guests, and my dear friends,
A very warm and proud Independence Day to everyone present here.
Today, we have gathered to celebrate the 80th Independence Day of our great nation, India. The 15th of August is not just a day of celebration; it is a day to remember the courage, sacrifices, and struggles of the countless freedom fighters who devoted their lives to the dream of a free India.
Mahatma Gandhi, Subhas Chandra Bose, Bhagat Singh, Chandrashekhar Azad, Sardar Vallabhbhai Patel, Rani Lakshmibai, and thousands of other known and unknown heroes fought bravely for our freedom. Because of their sacrifice, we are able to live in a free country today. Their courage inspires us to serve our nation with honesty and dedication.
Today, India is moving forward with confidence. We are making remarkable progress in science, technology, space research, education, sports, and the economy. Our achievements in space exploration have made the entire nation proud, while our talented young people are creating new opportunities and taking India towards a brighter future.
However, the responsibility of building a strong nation does not belong only to the government. Every citizen has an important role to play. We must respect our Constitution and national values, protect our environment, maintain cleanliness, follow the law, and treat every person with equality and respect.
As students, our greatest responsibility is to study sincerely, develop good character, and use our knowledge for the betterment of society. The India of tomorrow will be shaped by the youth of today.
On this Independence Day, let us take a pledge to keep our nation united, peaceful, progressive, and strong. Let us work together to make India a developed, self-reliant, and truly great nation.
With pride in our hearts and hope for our future, let us say together—
Jai Hind!
Jai Bharat!

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad