TATA IPL 2023 Final चेन्नई सुपर किंग्स बनी पांचवां बार चैंपियन
TATA IPL 2023 Final Live Cricket Score, CSK vs GT Live Score, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Live Score: PRIZE MONEY AND AWARDS,ALL WINNERS TEAMS 2008-2023,
आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई ने आईपीएल में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम) से करारी शिकस्त दी।
Most question of mindQ.क्या महेन्द्र सिंह धोनी खेलेंगे अगला आईपीएल सीजन?Ans- बिल्कुल धोनी ने कहा कोशिश करूंगा फिटनेस रही तो अगला सीजन खेलकर फैन्स को दूंगा तोहफा।
आईपीएल 2023 के फाइनल में क्रिकेट फैन्स को लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन आखिर रिजर्व डे को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया इसप्रकार मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात टाइटन्स की और से साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। सुदर्शन ने 6 छक्के और 8 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 204.25 का रहा। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए। विशाल लक्ष्य को देखकर एकबार लगा कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह आसान नहीं होगा लेकिन बारिश ने फिर से खलल डाल दिया इसप्रकार डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 5 ओवर कम करके 171 रनों का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 171 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ और काॅनवे ने चार ओवर के पावर प्ले का बेहतरीन उपयोग कर चेन्नई का अच्छा स्टार्ट दिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 25 गेंदों पर सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 27 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। एक बार नूर अहमद ने चेन्नई को बैकफुट पर ला दिया था लेकिन रहाणे , रायडू तथा शिवम दुबे ने रिक्वायर्ड रन रेट को बनाए रखा। मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटन्स को एक बार मैच में वापसी जरुर करवाई लेकिन आखिरी दो गेंदों पर चेन्नई को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। तभी रविन्द्र जडेजा ने मोहित शर्मा की बॉल पर पहले छक्का और फिर चौका लगाकर चेन्नई को फाइनल जिताया। हालांकि मोहित शर्मा ने अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी कर मैच को गुजरात की तरफ मोड़ दिया था।
IPL all awards and prize money टाटा आईपीएल 2023 प्राइज मनी एवं अवार्ड्स
1.चेन्नई सुपर किंग्स (विनर) 20 करोड़ रुपए
2.गुजरात टाइटंस (रनर अप) 12.5 करोड़ रुपए
3.मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान) 7 करोड़ रुपए
4.आईपीएल ऑरेंज कैप (IPL ORANGE CAP):--शुभमन गिल 10 लाख
5.आईपीएल पर्पल कैप (IPL PURPLE CAP):-मोहम्मद शमी (पर्पल कैप) 10 लाख
6.इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन-यशस्वी जायसवाल 10 लाख
7. गेम चेंजर ऑफ द सीजन-शुभमन गिल 10 लाख
8.फाफ डु प्लेसिस (सीजन में सबसे ज्यादा 36 छक्के) 10 लाख
9.स्ट्राइकर ऑफ द सीजन-ग्लेन मैक्सवेल 10 लाख
10.कैच ऑफ द सीजन-राशिद खान 10 लाख
11.मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर-शुभमन गिल 10 लाख
12.रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द सीजनशुभमन गिल 10 लाख
13.लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन-फाफ डु प्लेसिस 10 लाख
14.पिच एंड ग्राउंड वानखेड़े और ईडन गार्डन- 50 लाख
TATA IPL FINAL MATCH फाइनल मैच के अवार्ड्स
1.प्लेयर ऑफ द मैच Man of the match-डेवोन कॉन्वे 5 लाख
2.अजिंक्य रहाणे (इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच) 1 लाख
3.साई सुदर्शन (गेम चेंजर ऑफ द मैच) 1 लाख
4.साई सुदर्शन (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच) 1 लाख
5.साई सुदर्शन (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच) 1 लाख
6.एमएस धोनी (एक्टिव कैच ऑफ द मैच) 1 लाख
IPL all winners teams आईपीएल विजेताओं और उपविजेताओं की सूची 200 8 से 2023
आईपीएल 2023-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
महेन्द्र सिंह धोनी रनर अप गुजरात टाइटन्स (GT)
आईपीएल 2022-गुजरात टाइटन्स (जीटी) हार्दिक पांड्या
रनर अप राजस्थान रॉयल्स RR
आईपीएल 2021-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) महेन्द्र सिंह धोनी रनर अप -कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
आईपीएल 2020-मुंबई इंडियंस (एमआई) रोहित शर्मा
रनर अप -दिल्ली की राजधानियाँ (DC)
आईपीएल 2019-मुंबई इंडियंस (MI) रोहित शर्मा
रनर अप -चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
2018-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-महेन्द्र सिंह धोनी
रनर अप -सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
2017 मुंबई इंडियंस (MI)-रोहित शर्मा
रनर अप -राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPS)
2016 -सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) डेविड वार्नर
रनर अप -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2015-मुंबई इंडियंस (MI)-रोहित शर्मा
रनर अप -चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
2014-कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)-गौतम गंभीर
रनर अप -किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)
2013-मुंबई इंडियंस (MI)-रिकी पोंटिंग/रोहित शर्मा
रनर अप -चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
201कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)-गौतम गंभीर
रनर अप -चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
2011-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-महेन्द्र सिंह धोनी
रनर अप-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2010-चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-महेन्द्र सिंह धोनी
रनर अप -मुंबई इंडियंस (MI)
2009-डेक्कन चार्जर्स (DC)-एडम गिलक्रिस्ट
रनर अप -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
2008-राजस्थान रॉयल्स (RR) शेन वॉर्न
रनर अप -चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
No comments:
Post a Comment