![]() |
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2023 Qualifier 2: गुजरात ने मुंबई को दूसरे क्वालिफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई और अब सीएसके से होगा उसका मुकाबला। |
TATA IPL 2023: GT vs MI गुजरात टाइटन्स ने बनाई फाइनल में जगह
TATA IPL 2023: आईपीएल 2023 लम्बे रोमांस और रिकॉर्ड के बाद अब धीरे धीरे समापन की और बढ़ रहा है लम्बे समय तक दर्शकों को चौकों छक्कों और रोमांचक मुकाबलों का उत्साह और आनंद देने वाले आईपीएल में अब फाइनल में भिड़ने वाली दो टीमें तय हो चुकी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में क्वालिफायर-2 मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच 26 मई को 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। यह मैच गुजरात टाइटन्स ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। अब गुजरात टाइटन्स फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 28 मई को भिड़ेगी। मुंबई ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है, जबकि गुजरात आईपीएल की नई टीम है, यह उसका दूसरा सीजन है उसने अपने पहले ही सीजन 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी।
Mumbai Indians हुई आईपीएल से बाहर
गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। उसने शुक्रवार 26 मई को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 62 रन से जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।
शुभमन गिल का तुफानी तीसरा शतक हैरतअंगेज बल्लेबाजी
शुभमन गिल (shubhman gil) का बल्ला पिछले मुकाबलों से लगातार गेंदबाजों पर कहर बरपाया है शुभमन गिल ने तीन शतक जड़कर गुजरात को फाइनल तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। इस मुकाबले में मुम्बई को घर भेजने की पूरी कहानी शुभमन गिल ने ही लिखी थी। मुम्बई के खिलाफ गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस की टीम की किस्मत भी पक्ष में नहीं थी चोटिल हुए बल्लेबाज मुम्बई की हार का कारण बने। ईशान किशन जहां चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए वहीं ग्रीन भी चोट के कारण एकबार रिटायर्ड हर्ट हुए वहीं कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए। मुंबई की टीम गुजरात से मिले 234 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हो गई। वह 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। मोहित शर्मा की गेंदबाजी घातक साबित हुई उन्होंने पांच विकेट चटकाकर मुम्बई को बैकफुट पर ला दिया।
मुम्बई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स टीमों की प्लेइंग-11
इस मैच में मुम्बई इंडियंस तथा गुजरात टाइटन्स का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार था।
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल
गुजरात टाइटंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
No comments:
Post a Comment