महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन भावभीनी विदाई
![]() |
Britain's Queen Elizabeth second death |
अलविदा एलिजाबेथ द्वितीय
Britain's Queen Elizabeth death: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितम्बर 2022 को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। ब्रिटेन की महारानी विश्व में सबसे प्रसिद्ध व्यक्तित्व माना जाता है। यह पद सम्मान और गरिमा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्रिटेन में महारानी का पद वंशानुगत ही रहा है। इनकार परिवार शाही परिवार कहलाता है तथा शाही प्रोटोकॉल के तहत रहता है। बता दें कि इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ 96 साल की थीं। महारानी एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम की मौत के बाद महारानी बनी थीं। गौरतलब है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 देशों की महारानी थीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे समृद्ध देश भी शामिल हैं।
एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्टम की मौत के बाद महारानी बनी थीं। तब उनकी उम्र मात्र 25 साल थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शासन करने वाली शासक रहीं। वे 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी रहीं। उनके शासनकाल में ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री बने। खास बात ये है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं बल्कि 15 देशों की महारानी थीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जैसे समृद्ध देश भी हैं। ब्रिटेन के अलावा एलिजाबेथ को कनाडा ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,जमैका,बहामास,ग्रेनेडा,पापुआ न्यू गिनी,सोलोमन आइलैंड्स,तुवालू,सैंट लूसिया,सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स,एंटीगुआ और बारबुडाबेलिज,सेंट किट्स एंड नेविस जैसे राज्य महारानी मानते थे।
एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन परिचय
एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिता का नाम ड्यूक ऑफ आर्क अल्बर्ट था जिन्हें जोर्ज षष्ठम कहा जाता है।
वे इस समय 15 संप्रभु राज्यों की महारानी थीं,हालांकि, वे सीधे तौर पर यूनाइटेड किंगडम से जुड़ी थीं, जहां उनका शाही परिवार रहता है। 2 जून 1953 को एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी बनी थी। यह विंडसर राजघराने से संबंध रखती है। महारानी की शादी राजकुमार फिलिप से हुई इनके चार बच्चे है। इन्होने ब्रिटेन पर 70 सालों तक राज किया था। महारानी एलिज़ाबेथ का असली नाम एलिज़बेथ ऐलेक्ज़ैंड्रा मैरी था। बताया जाता है कि महारानी की शिक्षा बचपन से घर पर ही हुई थी। एलिजाबेथ द्वितीय व प्रिंस फ़िलिप की संतान की बात करें तो इनकी संतान राजकुमार एंड्रयू, चार्ल्स, ऐने, और राजकुमार एडवर्ड हैं।
भारत में रहेगा राष्ट्रीय शोक
ब्रिटेन की महारानी की मृत्यु का शोक ब्रिटेन के अलावा भारत में भी रहेगा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
इस प्रकार ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में भारत में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।
दस दिन बाद होगा अंतिम संस्कार
ब्रिटेन की महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल हर दिन दर्शन के लिए खुला रहेगा। महारानी के शव को विशेष उपकरणों एवं तकनीक द्वारा दस दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा जिससे लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। संस्कार वाले दिन ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक रहेगा।
कौन होगी ब्रिटेन की अगली महारानी?
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद के अब यह सवाल जहन में आता होगा कि ब्रिटेन का अगला राजा या महारानी कौन होंगे। हम जानते हैं कि यहां यह पद राजवंश के वंशानुगत चलता है। इसलिए अब महारानी का कोहिनूर मुकुट किसके सर पर होगा यह अपने आप में बड़ा सवाल है। कहा जाता है कि अब यह जिम्मेदारी बेटे प्रिंस चार्ल्स पर आने वाली है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रिवी काउंसिल की बैठक के बाद उन्हें औपचारिक तौर पर ब्रिटेन का नया महाराज घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उनकी पत्नी डचेज ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला को क्वीन कंसोर्ट की उपाधि मिलेगी। यानी वे ब्रिटेन की 'महारानी' होंगी।
No comments:
Post a Comment