Pakistan Flood crisis: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर मचा रहा है तबाही जानें ताजा हालात लाइव अपडेटJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Wednesday, August 31, 2022

Pakistan Flood crisis: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर मचा रहा है तबाही जानें ताजा हालात लाइव अपडेट

Flood view of  pakistan


पाकिस्तान में बाढ़ का कहर और तबाही 


पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए मौजूदा बाढ़ मुल्क की बुनियाद हिला देने वाली है। बाढ संभावित
इलाकों में नदी के तेज बहाव की वजह से सड़कें और ब्रिज तहस-नहस हो गए हैं। विडियो में साफ देखा जा रहा है जहां पाकिस्तान का एक शानदार होटल कैसे पानी के बहाव में ढह रहा है। इससे बाढ़ और पानी के बहाव की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी कैसे तबाही मचा रहा है। पाकिस्तान में मोहम्मद डेम एक महत्वपूर्ण बहुद्देशीय परियोजना है लेकिन जिस तरह से मोहम्मद डेम के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आ रही है यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा नुक़सान माना जा रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चारों तरफ सड़कें टूट गईं हैं। ब्रिज टूट गए हैं। कई जिलों का संपर्क टूट गया है। लोगों को बिजली, पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में आवश्यक सामग्री की सप्लाई ठप हो चुकी है। 




पाकिस्तान में बाढ़ से हुआ भारी नुक़सान


पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने बाढ़ को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है। करीब 10 लाख घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करोड़ों लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा। इसके साथ ही करीब 7.19 लाख पशु भी मारे गए हैं और लाखों एकड़ उपजाऊ भूमि लगातार बारिश से जलमग्न हैं।
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या हजार से ऊपर पहुंच गई है। ये आंकड़े सरकारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 2,500 से भी ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। बाढ़ के चलते लगभग तीन करोड़ लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। 

पाकिस्तान में बाढ़ से अमेरिका चिंतित

 
पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ से अमेरिका ने मानवीय संवेदनाएं व्यक्त की है। तथा मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अमेरिका पाकिस्तान में मौतों और घरों को पहुंचे नुकसान से दुखी है। पाकिस्तान की सरकार की मदद की अपील पर अमेरिका तत्काल खाद्य सहायता, साफ पानी, स्वच्छता, वित्तीय और शेल्टर जैसी मदद को प्राथमिकता देगा। अमेरिका ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ संपर्क में रहकर इस पूरे संकट की निगरानी कर रहा है। साथ ही अमेरिका द्वारा दी गई मदद जिंदगी बचाएगी और कमजोर प्रभावित समुदायों के दुख को कम करेगा।

पाकिस्तान को मदद के लिए बढ़े हाथ


पाकिस्तान के पड़ोसी देश चीन ने वहां के हालातों से निपटने के लिए मदद के हाथ बढ़ाए है। चीनी एयरफोर्स के दो Y-20 कारगो प्लेन कराची पहुंचे। इनमें 3000 टेंट तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री शामिल हैं दूसरी तरफ यूएई से खाद्य साम्रगी लेकर एक प्लेन रावलपिंडी पहुंचा इसमें खाने का सामान, मेडिकल सप्लाई और टेंट होने की खबरें सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने 2 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया। यूरोपियन काउंसिल ने 2.15 मिलियन यूरो की मदद का ऐलान किया। तुर्की के 6 विमान मदद का सामान लेकर कराची पहुंचे। कनाडा ने 5 मिलियन डॉलर, अजरबैजान ने 1.2 मिलियन डॉलर और यूके ने 1.5 मिलियन पाउंड की मदद का ऐलान किया।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad