Missile Power India: एडवांस मिसाइल प्रणाली में भारत ने की इन देशों की बराबरी जाने इंडिया की मिसाइल ताकतJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Monday, October 18, 2021

Missile Power India: एडवांस मिसाइल प्रणाली में भारत ने की इन देशों की बराबरी जाने इंडिया की मिसाइल ताकत

Missile Power India
भारत की मिसाइल ताकत और क्षमता 



परमाणु हथियार और एडवांस मिसाइल प्रणाली में भारत की स्थति 


air-to-air, air-to-surface, surface-to-air, antiship, and antitank
Major Missiles of India: Agni-1 Agni-2 Agni-3 Agni-4 Missile Prithvi, Sagarika, Brahmos, Agni Prime, Agni 5, Akash, Dhanush

भारत दुनिया के उन शक्तिशाली देशों की होड़ में शामिल हो रहा है जिनकी सैन्य ताकत से दुनिया कांपती है। भारत में अब स्वदेशी तकनीक पर आधारित परमाणु हथियार ले जाने वी मिशाइलें तैयार की गई है जो दुनिया के सूदूर क्षेत्रों में पहुंचने की क्षमता रखती है। भारत परमाणु शक्ति पहले से ही है 18 भी 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कर दुनिया को दिखा दिया था कि भारत उन शक्तिशाली राष्ट्रों की कतार में हैं। भारत में पहला परमाणु परीक्षण स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के शासनकाल में किया था जिसे "स्माइलिंग बुद्धा" नाम दिया गया था  
इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारत ने 11 और 13 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण कर भारत को दुनिया मे सूपर पावर की पहचान दिला दी। लेकिन इसके बाद जब दुनिया में मिसाइल युग की शुरुआत हुई तो भारत इसमें भी पीछे नहीं रहा भारत ने दुनिया की शक्तिशाली मिसाइलें तैयार कर दुनिया को दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं है। भारत में अत्याधुनिक तकनीक की शक्तिशाली मिसाइलों की पृष्ठभूमि का श्रेय मिसाइल मैन नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ए पी जे अब्दुल कलाम को जाता है। आइए जानते हैं भारत परमाणु शक्ति एवं मिसाइल युग में कितना सक्षम और ताकतवर है तथा भारत की कौन कौन सी मिसाइलें हैं जिससे दुश्मन का सीना कांपते लगता है।


अग्नि सीरीज की मिसाइलें


अग्नि भारत की सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली मिसाइलों का एक सीरियल है जो 1999 में ही शुरू हुआ था। अब इसके अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित शक्तिशाली वर्जन आ रहें हैं। 

अग्नि-1 


अग्नि 1 1999 में लांच की गई थी जिसका सफल परीक्षण परीक्षण 2002 में किया गया था।  
मारक क्षमता 700 कीमी

अग्नि-2

जमीन से जमीन तक मार करने वाली अग्नि-2 मिसाइल अग्नि सीरीज की दुसरी मिसाइल है। मई 2010 में सफल परीक्षण किया था। 
मारक क्षमता 2000 किमी , एक टन तक का पेलोड वाहक तथा आधुनिक नेवीगेशन तकनीक

अग्नि -3 

परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता  
2006 में सफल परीक्षण  
मारक क्षमता 3500 किलोमीटर (जमीन से जमीन पर) 1.5 टन का पेलोड वाहक  
आधुनिक कम्प्यूटर और नेवीगेशन सिस्टम 

अग्नि-4 मिसाइल

मारक क्षमता 3000 किमी से अधिक
सतह से सतह 
सफल परीक्षण नवंबर 2011  
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लगभग एक हज़ार किलोग्राम के पेलोड क्षमता वाली अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 मिसाइल का ही उन्नत रूप है।

अग्नि-5 

भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। जिस पर लम्बे से काम चल रहा है।
यह मिसाइल अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में से एक है। मारक क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन यह 5000 या इससे ज्यादा किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल हो सकती है। 20 मिनट में करीब 5000 किलोमीटर की दूरी तक जाने वाली भारत की अब तक की सबसे दमदार मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल के आने के बाद भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों की कतार में शामिल हो गया है जिसके पास ऐसी शक्तिशाली मिसाइलें हैं। अग्नि पांच मिसाइल ईस्ट में चीन, फिलीपींस और वेस्ट में यूरोप के इटली तक पहुंच सकती है। भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने वाला पांचवा देश है। इससे पहले दुनिया में सिर्फ अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन ऐसी मिसाइल बना चुके हैं। इस मिसाइल से चीन सहित दुनिया के कई देशों की नींद उड़ी हुई है। हालांकि भारत शान्ति प्रिय देश है जो निशस्त्रीकरण में विश्वास रखता है लेकिन देश की सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से सक्षम बनना भी जरूरी है। परमाणु युग और मिसाइल क्रांति में किसी भी राष्ट्र को सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक के हथियार रखना भी जरूरी है।

पृथ्वी मिसाइलें

पहला परीक्षण वर्ष 2011 में उड़ीसा के चांदीपुर से 
मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।

पृथ्वी-2 

सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. इसमें किसी भी एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल को झांसा देकर निशाना साधने की क्षमता है।

धनुष मिसाइल


धनुष मिसाइल को नौसेना के इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया है और यह 350 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेद सकती है। ये पृथ्वी मिसाइल का नौसनिक संस्करण है 

ब्रहमोस मिसाइल


28 अप्रैल 2002 को भारत ने ध्वनि की गति से भी तेज़ चलने वाली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का परिक्षण किया था और इसे ब्रहमोस का नाम दिया गया। भारत ने इसका निर्माण रूस के सहयोग से किया। दोनों देशों के बीच 1998 में ये ज्वाइंट वेंचर हुआ था। इस मिसाइल का भारत कई बार परीक्षण कर चुका है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक की मार करने की क्षमता रखती है तीन टन तक भारी यह शक्तिशाली मिसाइल जहाज, पनडुब्बी और हवा समेत कई प्लेटफॉर्म से दागी जा सकती है। ये मिसाइल ध्वनि की गति से 2.8 गुना ज्यादा गति से उड़ान भर सकती है।

सागरिका मिसाइल


भारत के पास सागरिका मिसाइल जो नाम से ही इंगित करती है कि यह सागर से संबंधित है यह मिसाइल समुद्र में से दागी जा सकती है और जो परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।

आकाश मिसाइल


2003 में सफल परीक्षण
मारक रेंज ज़मीन से हवा में
 55 किलोग्राम का पेलोड वाहक  
 गति 2.5 माक 
अन्य क्षमताएं आकाश मिसाइल प्रणाली कई निशानों को एक साथ भेद सकती है और मानवरहित वाहन, युद्धक विमान और हेलीकॉप्टरों से दागी मिसाइलो को नष्ट कर सकती है। 

प्रहार मिसाइल


क्षमता जमीन से जमीन 150 किलोमीटर है सफल परीक्षण जुलाई 2011 

भारत की सबसे ख़तरनाक मिसाइल

हवा से हवा, जमीन से हवा और पानी से हवा में मार करने में सक्षम, ब्रह्मोस भारत की खतरनाक मिसाइलों में से एक है। ये 1300 किमी की दूरी तक हमला करने में सक्षम हैं  


 अग्नि प्राइम मिसाइल 

 
अग्नि प्राइम या अग्नि पी (Agni Prime) मिसाइल अग्नि क्लास की ही न्यू जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है। इसकी रेंज 1 हजार से 2 हजार किलोमीटर के बीच है।
यह बैलिस्टिक मिसाइल न्यूक्लियर बम को लेकर जाने में सक्षम है। 4 हजार किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-IV और पांच हजार किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-V से इसका वजन हल्का है।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad