![]() |
IPL- 2021 CSK VS RCB Ravindra Jadeja make a Record height run in One Over. Chris GayleJadeja equals Chris Gayle's record. The most expensive over of IPL tournament was thrown by Harshal Patel. |
VIVO INDIAN PREMIER LEAGUE 2021
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings T20 CSK vs RCB मुम्बई में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राॅयल चैलैन्जर्स बैंगलोर मैंच में
चेन्नई ने बेंगलुरु को 69 रनों से हरा दिया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। लेकिन इस मैच में चर्चा का विषय रविन्द्र जडेजा Ravindra Jadeja (सर जड्डु) रहे जिन्होंने 28 गेंदों में 62 रन बनाए और 3 विकेट झटके। साथ ही एक रन आउट भी किया। रविन्द्र जडेजा ने अन्तिम ओवर में हर्षल पटेल के सामने 5 छक्के लगाए तथा एक चौका लगाया पटेल का यह ओवर आइपीएल इतिहास का सबसे मंहगा ओवर रहा साथ ही रनों के मामले में जड़ेजा ने गेल के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। जडेजा के इस तुफान से चेन्नई 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर पाईं इसके परिणामस्वरूप बैंगलुरू दबाव में आकर 122 तक ही पहुंच पाई। आइए जानते हैं पटेल का वह अन्तिम ओवर जिसमें एतिहासिक रिकॉर्ड बना।
हर्षल पटेल के अन्तिम ओवर की छ: गेंदें
• 19.1 हर्षल पटेल के स्पेल के अन्तिम ओवर की पहली गेंद जडेजा कै, SIX, छक्का CSK के लिए अंतिम ओवर में अच्छी शुरुआत। यह गेंद क्रीज की गहराई से धीमी और स्लॉट में जड़ेजा स्वाइप किया।
•19.2 हर्षल पटेल जडेजा को दूसरी गेंद जडेजा ने इन लेट बल्ले से हर्षल की एक बार फिर से स्लॉट और एक बार फिर इसे क्रिज के कोने पर रखा लेकिन जडेजा ने जड़ दिया छक्का।
• 19.3 हर्षल पटेल की तीसरी गेंद लेकिन दुर्भाग्यवश ऊंचाई अधिक रहने के कारण नो बॉल लेकिन जडेजा ने जड़ा तीसरा छक्का।
फ्री हिट जडेजा ने फ्री हिट का शानदार फायदा उठाते हुए जड़ा चौथा छकका ।जडेजा यहां गेंदबाज को पूरी तरह से पढ़ रहे थे। तथा आसानी से सीमा पार भेज रहे थे।
•19.4 हर्षल पटेल की चौथी गेंद यहां राहत की सांस ली इस गेद पर मात्र 2 रन आए यह गेंद वाइड यॉर्कर थी। इसे शानदार तरीके से स्लाइस किया लेकिन यहां धोनी और जडेजा तेजी से भागते हुए दो रन पूरे किए।
• 19.5 हर्षल पटेल की पांचवीं गेंद जडेजा ने जड़ा पांचवां छक्का । इस बार पटेल और कोहली के चेहरे पर निराशा साफ देखी गई। पटेल को चिंता थी कहीं अन्तिम गेंद पर क्या होगा। कहीं छ छक्के लगाकर यूवराज सिंह की बराबरी तो नहीं कर लेंगे।
•19.6 हर्षल पटेल के ओवर की अन्तिम गेंद जडेजा ने एक फिर किया छक्के का प्रयास लेकिन दुर्भाग्यवश वन बाउच होने के कारण चौका ही मिला इस प्रकार आईपीएल रिकॉर्ड एक ओवर में 37 रन। यह अन्तिम शाट भी स्क्वेयर लेग पर ड्रॉप-किक हुआ यह लगभग छक्का हो सकता था लेकिन एक टिप्पा पहले गिरने के कारण चौका ही हुआ।
क्रिकेट के इतिहास में हेल्स का रिकॉर्ड है लाजवाब
क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रनों की बात की जाए तो हेल्स का रिकॉर्ड हैरतअंगेज हैं। जो अभी भी अटूट है। एलेक्स हेल्स ने ओवर में 55 रन बनाकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। हेल्स ने सन् 2015 में क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट में लॉर्ड्स के मैदान पर ही यह कारनामा किया था। उस एक ओवर में 3 नो बॉल हुई थी और कुल मिलाकर एक ही ओवर में एलेक्स हेल्स ने 8 छक्के और एक चौका लगाया था। उस समय एलेक्स हेल्स को केविन पीटरसन की संज्ञा दी गई थी।
क्रिस गेल कर चुके हैं यह कारनामा
आईपीएल टुर्नामेंट 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर बैंगलोर के बीच हुए मैच में हर्षल पटेल के ओवर में जो जडेजा ने जो कारनामा किया है बता दें कि इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड कारनामा युनिवर्सल बाॅस गेल कर चुके हैं।
गेल ने आईपीएल 2011 में आठ मई 2011 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की तरफ से खेलते हुए। कोच्चि केरला टीम के खिलाफ गेंदबाज प्रशांत परमेस्वरन के तीसरे ओवर में 3 चौकें और 4 छक्के लगाकर 36 रन बना दिए थे। इस प्रकार एक ओवर में यह व्यक्तिगत अधिकतम रन थे। फर्क इतना ही है कि जडेजा के 5 छक्के तो गेल के 4 छक्के शामिल थे।
इस ओवर में एक गेंद नो बॉल था, जिसके कारण इस ओवर में 7 गेंद फेके गए, क्रिस गेल ने उस नो बॉल में छक्का लगा दिया था, जिसके कारण उस गेंद पर 7 रन मिला। इस तरह से इस ओवर में कुल 37 रन बने, लेकिन क्रिस गेल के बल्ले से 36 रन बने और यह ओवर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया था।
No comments:
Post a Comment