![]() |
PM Modi will launch Jal Shakti Abhiyan Catch the Rain’ campaign on World Water Day on 22nd March photo credit social media |
विश्व जल दिवस (World Water Day) के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मार्च को जल शक्ति अभियान (Jal Shakti Abhiyan) 2021 की शुरुआत वर्तमान और भविष्य में जल संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण और महत्त्वकांक्षी योजना है। क्योंकि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन और निरंतर घटते सतही जल चिंता भारत सहित पुरे विश्व को है। कम वर्षा तथा सिंचाई के चलते भूमिगत जल में भी कमी आ रही है। ऐसे में जल संरक्षण एवं प्रबंधन महत्वपूर्ण विषय है।
इस अभियान का थीम वेयर इट फॉल्स, वैन इट फॉल्स होगा। ये अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'जल शक्ति अभियान' का शुभारंभ भारत में जल परियोजना तथा वर्षा जल प्रबंधन से जुडा महत्वाकांक्षी अभियान है। इस अभियान को 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' Catch the Rain नाम दिया गया है। नाम से ही आभास होता है कि इस अभियान में वर्षा जल संग्रहण तथा उपयोग को महत्त्व दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी।
केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को हरी झंडी
इस अभियान के साथ साथ पीएम की उपस्थिति में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लागू करना भी एक महत्वपूर्ण कदम है। केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, नदियों को आपस में जोड़ने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना का पहला प्रोजेक्ट है। हालांकि भारत में नदियों को जोड़ने का कार्य पहले भी किया गया है। भारत में नदियों एवं नलकूपों से सिंचाई होती है। इसलिए नदियों के जल का सदुपयोग एवं प्रबंधन सिंचाई और पीने के जल के लिए बहुत उपयोगी कदम साबित होगा।
भारत सहित दुनिया के कई देशों में जल संकट की समस्या है। लेकिन यह भविष्य में और भी भयावह होती जा रही है। इसलिए भारत में जल बचाओ अभियान चल रहें। विभिन्न सरकारों ने देश के जल स्रोतों में सुधार करने के लिए योजनाएं बनाई। तथा बांध नदियों को जोड़ने तथा नहरों के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट बनें। भारत में जल प्रबंधन का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन सभ्यताओं में भी उचित जल प्रबंधन के प्रमाण मिलते हैं। भारत में जनसंख्या की समस्या से वनों की कटाई वर्षा के लिए प्रमुख समस्या रही है। इसलिए जल सुरक्षा के लिए पर्यावरण में वनों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है।
पानी बचाओ, बिजली बचाओ, जैसे नारे दिए जा रहे हैं। लेकिन इस कार्य में सबसे अहम भूमिका आम लोगों की है लोगों को जल का उचित उपयोग , संरक्षण करना चाहिए। लोगों को जल का अपव्यय करना बंद करके । रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से वर्षा जल का भंडारण करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment