![]() |
Benifits of Apple (seb apple ka niyemit sevn swasthya ke liye bahut labhdayak hain ) Apple is most important For healthy lifestyle Photo edited by Jagritipath |
कब करें सेब का सेवन?
सेब खाने का सही समय क्या है?
सेब का सेवन कैसे करें?
सेब कितने प्रकार के होते हैं?
सेब खाने के फायदे क्या हैं?
सेब किन बिमारियों से हमारी रक्षा करता है?
सेब खाने के नुक़सान क्या है?
When to consume apple?
What is the right time to eat apple?
How to consume apple?
What are the types of apples?
What are the benefits of eating apple?
What diseases does apple protect us from?
What is the harm of eating apple?
फल हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानें जाते हैं इसलिए मौसम अनुसार नियमित फलों का सेवन हमारे शरीर को मजबूत ही नहीं बनाता बल्कि विभिन्न रोगों से बचाव भी करता है। इसलिए आज बात करते हैं सेब की ,सेब हमारी सेहत के लिए सेब बेहद गुणकारी होती हैं, इसका हर रोज सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं सेब के चमत्कारिक गुणों के बारे में तथा सेब फल से जुड़ी उपयोगी जानकारी के बारे में।
सेब की उत्पत्ति एवं वैज्ञानिक नाम
प्रत्येक फल का विज्ञान की दृष्टि से वानस्पतिक नाम होता है इसी तरह सेव / सेब का वानस्पतिक नाम या वैज्ञानिक नाम मेलस डोमेस्टिका Malus domestica है। यह रोसेसिए कुल का फल है। सामान्य अंग्रेजी में इसे एप्पल तथा हिन्दी में सेब कहा जाता है संस्कृत में इस फल को फलप्रभेद कहा जाता है। सेब का छिलका और गूदा के रूप में इस फल के सभी भाग खाने योग्य है। हालांकि, सेब के बीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
दुनियाभर में सेब की खेती की जाती है और चीन सेब का सबसे बड़ा उत्पादक है। चीन के अलावा भारत में कश्मीर, उत्तर प्रदेश केपहाड़ी इलाकों, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में सेब की खेती की जाती है। इस प्रकार भारत में सेब की जरूरतों को यह उत्पादक राज्य पूरा करते हैं।
सेब की 7500 से अधिक किस्में हैं और हर एक का अलग-अलग उपयोग किया जाता है। लाल रंग के सेब में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है। इसलिए लाल रंग का सेब एंटी-एजिंग फल माना जाता है। इसके अलावा पीले और हरे रंग के सेब में ढ़ेर सारा क्यूरसेटिन होता है जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करता है। सेब से त्वचा भी स्वस्थ, सुंदर, मुलायम और चमकदार बनती है।
सेब खाने के दस महत्वपूर्ण फायदे एवं नुकसान
सेब पाया जाने वाला पैक्टिन शरीर में ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी पूरी करता है। हालांकि सही मात्रा में सेब के सेवन के कोई नुक्सान नहीं है। लेकिन फिर भी किसी व्यक्ति की विशेष स्थिति में सेब के सेवन से पहले डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सेब इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है। इसलिए डायबिटीज़ के रोगी इस फल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि डायबिटीज़ का स्तर गंभीर हो तो सेब कम मात्रा में ही लीजिए।
सेब में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन में सहायता करता है। अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाए तो इससे कब्ज़ और गैस की समस्या भी ठीक होती है।
1.सेब भगाएं कमजोरी
एनिमिया या रक्ताल्पता में व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और शरीर में खून नहीं बन पाता है। सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सेब का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है और खून की मात्रा भी बढ़ती है।
2.चेहरे की खूबसूरती बढ़ाएं सेब
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। चेहरे पर पर दाग धब्बे हैं, तो रोजाना एक सेब का सेवन करें जिससे त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा में निखार चमक आएगा।
3.नियमित सेब का सेवन रखें लिवर को मजबूत
सेब के अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर की कार्य प्रणाली को मजबूत बनाएं रखतें हैं । इसलिए रोजाना सेब का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। जिसका संबंध लीवर से है।
4. सेब ह्रदय के लिए है बहुत लाभदायक
सेब में नियासिन और फाइबर, पाए जाते हैं जिससे कोलेस्ट्रोल का लेवल कंट्रोल में रहता है। यह खून में शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, स्ट्रोक, हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना, मांसपेशियों की एंठन जैसी कई घातक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
5.मोटापे और वजन घटाने मे सहायक सेब
वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ते वजन को रोकने के लिए 2 सेब रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे हमारे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन नियंत्रण में रहता है।
6.आंखों की ज्योति के लिए सेब रामबाण
सेब के अंदर विटामिन A रेटिनाल पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने मे मदद करता है। रोजाना सेब का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों को मजबूती मिलती है। जिससे नजर की कमजोरी नहीं आती है।
7.दिमाग को रखें हेल्दी और दुरुस्त
सेब में विटामिन A,B,C कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को तन्दूरूस्त बनाए रखते हैं। सेब के रोजाना सेवन से अल्जाइमर रोग होने का खतरा टल जाता है और याददाश्त भी अच्छी बनी रहती है। सेब का नियमित सेवन मन मस्तिष्क के लिए बहुत लाभकारी है।
8.गुर्दे की पथरी या किडनी स्टोन की संभावना कम करता है सेब
एप्पल में मौजूद पोषक तत्व न केवल किडनी स्टोन की समस्या की संभावना को कम करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सेब की साइडर वेनिगर पीने से कुछ ही दिनों में गुर्दे की पथरी अपने आप पेशाब के साथ निकल जाती है।
9.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए सेब
एंटी-बैक्टीरियल इम्यूनिटी को बढ़ाकर, निमोनिया, एनीमिया टाइफाइड,रंतौधी जैसी बीमारी से बचाता है। सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। जो हमारे शरीर में बाहरी आक्रमणों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
10.नियमित सेब सेवन से शरीर रहे निरोगी
सेब में हजारों गुण है जो हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए कहा जाता है कि रोजाना सुबह एक सेब का सेवन करने से कभी डाक्टर के पास जाना नहीं पड़ता है। इसका मतलब यह है कि सेब फल बहुत ही औषधिय एवं पोष्टिक है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन तथा अन्य तत्व शरीर को हमेशा निरोगी रखता है। इसलिए अच्छी किस्म के सेब स्वास्थय के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
Disclaimer: इस लेख की सामग्री केवल जानकारी मात्र है। ना कि सलाह , प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक क्षमताएं एवं विशेषताएं अलग होने के कारण अपने खान पान की चीजों में डाक्टर की सलाह सर्वोत्तम विकल्प है।
No comments:
Post a Comment