![]() |
पॉपस्टार रिहाना,मीना हैरिस, ग्रेटा थनबर्ग और मियां खलीफा जिन्होंने हाल ही में भारत में हो रहे किसान आन्दोलन में किसानों का समर्थन किया है। प्रतिकात्मक फोटो एडिटिंग जागृति पथ |
पॉपस्टार रिहाना,मीना हैरिस, ग्रेटा थनबर्ग और मियां खलीफा का किसानों को समर्थन
Who is Rihanna, Meena Harris, Greta Thunberg and Mian Khalifa? How to twit for indian farmers?
भारत में क़ृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लम्बे समय से जारी है गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद ऐसा लग रहा था कि यह आन्दोलन कमजोर हो जाएगा लेकिन मोदी सरकार की बहुत कोशिशों के बावजूद भी किसान आन्दोलन की धार में कोई कमी नहीं आई है। अब यह आन्दोलन विश्व के अन्य देशों में भी चर्चा का विषय बन गया है। जहां भारत में बीजेपी समर्थक किसानों को देश विरोधी कह रहे हैं वहीं दुनिया की जानी मानी हस्तियां किसानों के समर्थन खडी हो गई है पॉपस्टार रिहाना,मीना हैरिस, ग्रेटा थनबर्ग और मियां खलीफा जैसी पोपुलर महिलाओं ने किसानों के समर्थन की बात कही है। जिनके ट्वीट भारत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। तथा इन सभी के ट्वीट रैंकिंग में शीर्ष पर है। तो भारत में किसान विरोधी लोगों द्वारा इन लोगों को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।
तो आइए जानते हैं यह हस्तियां कौन कौन है आखिर इनको भारतीय किसानों की हमदर्दी कैसे समझ में आई?
कौन है रिहाना?
who is Popstars Rihanna?
रिहाना अमेरिकी पॉप सिंगर और एक्ट्रेस हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना 100 मिलियन फॉलोवर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।बता दें कि रिहाना ने 'लव द वे यू लाई', 'डोन्ट स्टॉप द म्युजिक', और अम्ब्रैला जैसे एल्बम दिए हैं। सिंगर के अलावा रिहाना एक अभिनेत्री भी है वो हॉलीवुड फिल्म बैटलशिप और 'ओसिएन्स 8 जैसी कई हिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी है।
रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।' हालांकि रिहाना की ओर से ट्वीट किए जाने के बाद उसे ट्रोल किया गया। भारतीय अभिनेत्री कंगना रानौत ने उन्हें जवाब दिया था। कंगना रनौत ने रिहाना को मूर्ख करार देते हुए कहा था कि हम इस पर चर्चा इसलिए नहीं कर रहे हैं क्योंकि आंदोलन करने वाले लोग किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं।इस प्रकार कंगना रनौत सरकार के समर्थन में खड़ी है जो अपने बयानों के लिए इन दिनों चर्चा चल रही है।
कौन है मीना हैरिस?
Who is Meena Harris?
अमेरिका में भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस का पूरा नाम मीनाक्षी एश्ले हैरिस है जो पेशे से एक अमेरिकी वकील है। वह बच्चों के लिए किताबें लिखने वाली एक लेखक, निर्माता तथा और मशहूर फिनोमेनेल वुमैन एक्शन कैंपेन की संस्थापक हैं। वह अमेरिका की पहली महिला अश्वेत उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी हैं। अमेरिका की भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मीना की चाची Aunt है।
मीना हैरिस ने आन्दोलन कर रहे भारतीय किसानों के पक्ष में लिखा है कि "किसानों को लेकर हमें उसी तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए जिस तरह से हमने कैपिटल हिल में हुई हिंसा को लेकर दी है क्योंकि फासीवाद हर जगह के लोकतंत्र के लिए खतरा है. ट्रंप का कार्यकाल भले ही खत्म हो गया है लेकिन अपने आस-पास देखिए- वो लहर अब भी उफान पर है।"
कौन है ग्रेटा थनबर्ग?
Who is Greta Thunberg?
स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तीन जनवरी 2003 को स्टॉकहोम में जन्मी थी। उनकी मां मालेना एमान एक अन्तरराष्ट्रीय ओपेरा सिंगर हैं, जबकि पिता स्वांते थनबर्ग भी फिल्ममेकर्स हैं। तथा उनका नाम भी अदाकारी में मशहूर है। महज आठ साल की उम्र में ग्रेटा ने जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना और इसे लेकर उसने काम शुरू कर दिया। खुशहाल राष्ट्र स्वीडन में रहने वाली ग्रेटा थनबर्ग लंबे समय से ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ अभियान चला रही है। अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर चर्चित रहने वाली ग्रेटा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। क्योंकि इसने छोटी उम्र में ही नाम कमाया वो भी प्रर्यावरण रक्षक के रूप में। पृथ्वी पर लगातार बढ़ते तापमान को लेकर पूरी दुनिया चिंतित हैं वहीं ग्रेटा अकेली इस संघर्ष में कूद पड़ी।
भारत में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब ग्रेटा थनबर्ग भी आ गई हैं। ग्रेटा ने ट्वीट करके कहा कि हम भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।
कौन है मियां खलीफा?
Who is Mian Khalifa?
मिया ख़लीफ़ा एक अमेरिकी पूर्व पॉर्न फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने फिल्मों में अक्टूबर 2014 से काम करना शुरू किया तथा वर्ष 2016 में इसे अलविदा कह दिया।
पॉपस्टार रिहाना के बाद अब मिया खलीफा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। मिया खलीफा ने लिखा है, 'कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?' पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक पोस्टर है, जिसमें लिखा है। 'किसानों को मारना बंद करो।
भारतीय किसान आन्दोलन को क्यों मिला अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन?
अब रोचक तथ्य तो यह है कि आखिर क्या कारण है कि भारतीय किसानों के आंदोलन की गूंज बहूत दूर दूर तक जा रही है। जिसके समर्थन में इतनी बड़ी हस्तियां भी आगे आ रही है। पहला कारण तो यह कि भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा बड़ा देश है यहां विश्व के अनेक देशों के लोग यहां आते हैं। तथा भारतीय प्रवासी भी विश्व के अन्य देशों में है। जिससे भारत की वैश्विक नजदीकियां बढ़ जाती है। विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत में विश्व के अनेक देशों के व्यापारिक और राजनीतिक हित जुड़े हैं इसलिए भारत में होने वाली हलचलों पर विश्व के लोगों का ध्यानाकर्षण होता है जिससे वे किसी मुद्दे पर क्रिया प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इसके अलावा इंटरनेट का जमाना है सोशल मीडिया का जमाना है तथा सबसे अधिक यूजर्स भी भारत में है तो ऐसे में सुचनाओं का प्रचार भी जल्दी हो जाता है। भारत शुरुआत से ही मिश्रित अर्थव्यवस्था वाला संतुलित राष्ट्र रहा है तथा समाज वाद का समर्थक रहा है। इसलिए भारत में स्वतंत्रता और शांति की पहचान बहुत गहरी है। इसलिए जब यहां हिंसा या शोषण पर बाहरी लोगों का ध्यान जल्दी आ जाता है। अंत में यह भी है कि दुनिया के देशों में भी लोगों की अलग अलग विचारधाराएं हैं कोई पूंजीवाद का समर्थक है तो कोई समाजवाद का, इसलिए भारत के आंतरिक मामलों में जिस विचारधारा के समर्थन में जो घटनाक्रम चलता है तो उसी के विपरित विचारधारा वाले लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आतीं हैं। इसलिए इन हस्तियों के बयानों को नकारना भी मुर्खता है क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां किसानों और मजदूरों के हितों के लिए काम होना चाहिए। पूंजीवाद की तर्ज पर इन मध्यम वर्गीय जनता को नकारा नहीं जा सकता।
No comments:
Post a Comment