एक ऐसा शाकाहारी जानवर जो हर साल लेता है सैकड़ों इंसानों की जान Rhinoceros AttackJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Wednesday, February 3, 2021

एक ऐसा शाकाहारी जानवर जो हर साल लेता है सैकड़ों इंसानों की जान Rhinoceros Attack



Rhinoceros Attack
Fantasy photo of a dangerous Rhinoceros


Rhinoceros Attack on humans


हम सब ने यह तो सुना होगा की किसी मासाहारी जानवर ने इंसानों का शिकार किया या इंसानों पर हमला किया लेकिन आज हम एक ऐसे खतरनाक जीव की बात करने जा रहे है जो शाकाहारी होकर भी इंसानों की जान ले लेता है।
जी हां अफ्रीका मे पाए जाने वाले एक सींग वाले गेंडे विशाल तो होते ही साथ ही बहुत ही गुस्सालु और ताकतवर होते है। इनकी मोटी चमड़ी और सिंग इनकी सुरक्षा के लिए काम  आते है। 
अफ्रीका मे हर साल लगभग सौ से ज्यादा लोगों की जान ये ले लेते है। इनके हमले की कई घटनाए सामने आती है। 

हाथी के बाद सबसे ताकतवर जन्तु है यह एक सींग वाले गैंडे


अफ्रीका मे पाया जाने वाला यह प्राणी हाथी के बाद दुनिया का सबसे ताकतवर जीव है। ये हाथी से भी कभी कभार भीड़ जाते है। अपने नुकीले सिंग से किसी को नुकसान भी पहुँचा सकते है । अफ्रीकी जंगलों में अक्सर देखा जाता है कि यह गेंडे हाथियों , शेरों तथा अन्य विशाल जानवरों पर हमला करते हैं। तथा यह आसानी से बाघों का शिकार भी नहीं बनते हैं।


शेर भी इनसे खौफ खाते हैं

आमतौर पर शेर भी इन पर हमला करने से घबराते है और इन्हे शिकार बनाने से भी बचते है। एक नर और व्यस्क गेंडे का कोई जंगली शिकारी नही होता है क्योंकि ये बहुत गुससेल स्वभाव के होते है और किसी पर भी जानलेवा हमला कर देते है। इसलिए शेर भी इन पर हमला नही करते है । 

गैंडे और इनकी प्रजातियां


गेंडे की पांच प्रजातियां दुनिया में मौजूद हैं तीन प्रजातियां एशिया में और 2 अफ्रीका में पायी जाती है। अफ्रीका में पाये जाने वाले एक सींग गैंडे काफी खतरनाक होते हैं। इनकी पांच प्रजातियों में काला गैंडा, भारतीय गैंडा, सफेद गैंडा, सुमात्रन गैंडा और जावन गैंडा होती हैं।  सफेद गैंडा अफ्रीका में पाया जाता है। भारतीय गैंडा आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रमुखता से पाए जाते हैं। गैंडे का खतरनाक  सिंग टूट जाने पर वापस आ जाता है। अफ्रीका में इन सिंगों को काटकर बेचते हैं। भारतीय गैंडा और जावन गैंडा के केवल एक सिंग होता है, जबकि बाकी की तीनों प्रजातियों के दो सिंग होते हैं। गैंडे की उम्र 50 साल तक होती है। गैंडा का वजन लगभग 2 से 2.5 टन के आसपास होता है लेकिन कुछ गैंडे 3.5 टन से भी भारी होते है। कुछ गैंडे बहुत ख़तरनाक होते हैं जो अपने सींग से शेर को भी उछाल देते हैं। अफ्रीकी गेंडे अक्सर इन्सानों पर हमला करते हैं जिससे कई लोगों गैंडों के हमलों से जान गंवा देते हैं।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad