![]() |
Bullet Ant |
हम हमारे वातावरण में कई छोटे मोटे जीवों तथा कीड़े मकोड़ों को देखते हैं । जिसमें तो कुछ हमारे घरों में पाये जाते हैं इनमें से कुछ अलग कीड़े मकोड़े होते हैं जिससे देख कर हम चौंक जाते हैं किसी से हमें डर लगता है। जिसमें बिच्छू जैसे जीव जिससे हमें बहुत डर लगता है।
तो कुछ छोटे छोटे कीट मकौड़ों को हम दिन भर पैरों से रौंदते फिरते हैं। इनमें सबसे ज्यादा चींटियां होती है जो हमें हमारे घरों में हर जगह देखने को मिलती हैं। जिससे ना कोई डरता है और ना कोई ध्यान नहीं देता है लेकिन कल्पना क्यो कि एक चींटी आपके बीच में आ जाए और हड़कंप मच जाएं। जी हां एक ऐसी चींटी है जिसको देखकर आप सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीवों से भी अधिक डरेंगे। क्योंकि उस चींटी का डंक कोई साधारण डंक नहीं है। एक गोली लगने जैसे दर्द को सहन करने वाला व्यक्ति ही इस चींटी का डंक सहन कर सकता है। इसलिए यह चींटी अपने आप में खास और खौफनाक है। आइए जानते हैं यह चींटी कहां पाई जाती है ? और कैसी है?
पैरापोनेरा क्लावाटा(Paraponera clavata) चींटी की एक प्रजाति है, इस समुदाय में आने वाली चींटियों को आमतौर पर बुलेट चींटी Bullet Ant के रूप में जाना जाता है, इनकी संख्या एवं विस्तार निकारागुआ से आर्द्र तराई वाले वर्षावनों और होंडुरास के उतर पूर्व और दक्षिण में पराग्वे तक बसा है।
इस बुलेट चींटी की खोज 1793 में हुई थी। आज इसकी करीब 90 प्रजातियां पाई जाती हैं।
यह चींटियां सामान्य चींटियों से कुछ बड़ी तथा भूरे, काले व लाल रंग की होती हैं | इसकी लम्बाई लगभग 2 cm होती हैं | इसका भार 0.0015 gm होता हैं | इनमे 1 से 3 मिलीमीटर का डंक पाया जाता हैं | पेट में जहर की थैली पाई जाती हैं | शिकार को काटते समय यह चींटी अपने डंक से पेट में स्थित जहर को आगे वाले जीव के खून में पहुँचा देती हैं जिससे असहनीय दर्द होता है।
मध्य और दक्षिणी अमेरिका के जंगलों में पाई जाने वाली इन चींटियों के काटने के मामले में ऐसा कहा जाता हैं कि इसका डंक किसी भी डंक मारने वाले जहरीले कीड़े से सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है। जिन लोगों को इस चींटी ने डंक मारा उनका कहना है कि वह दर्द मानों गोली लगने जैसा था। इसके डंक का दर्द 24 घंटे तक बना रहता है। इस चींटी के काटने के लक्षण में सबसे पहला यह है कि इंसानों के मल में खून आने की शिकायत होती है। तथा डंक की जगह तेज दर्द होता है।
No comments:
Post a Comment