क्या दूसरे ग्रहों के एलियन छोड़ कर जाते हैं यह रहस्यमय वस्तुएं अहमदाबाद में दिखा मोनोलिथ Mystery of monolithJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Friday, January 1, 2021

क्या दूसरे ग्रहों के एलियन छोड़ कर जाते हैं यह रहस्यमय वस्तुएं अहमदाबाद में दिखा मोनोलिथ Mystery of monolith


Monolith India Ahmedabad
Monolith in Ahmedabad photo credit twitter


भारत में दिखा रहस्यमय मोनोलिथ मोनोलिथ का रहस्य


हाल ही में दुनिया में कई जगहों पर धातु (Metal) के चमकीले मोनोलिथ Monolithदेखे गए थे। लेकिन अब भारत  में भी इन्हें गुजरात Gujarat के अहमदाबाद Ahmedabad में पहली बार देखा गया तो पूरे भारत में कोतुहल का विषय बन गया। भारत के अहमदाबाद के बाग में दिखाई देने वाला मोनोलिथ चमकदार है जो किसी धातु का बना हुआ लग रहा है। 
यह रहस्यमय मोनोलिथ आखिर धरती पर कौन छोड़ कर जाता है यह आज तक रहस्य बना हुआ है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर विभिन्न धातुओं तथा स्तंभनुमा चमकीली आकृतियां धरती पर अचानक कैसे आती है और इन्हें कौन बनाता है। तथा यह अचानक गायब भी कैसे हो जाती है।
दुनिया के 30 से अधिक शहरों में रहस्य बनी सात फुट लंबी प्रिज्मनुमा आकृति मोनोलिथ (स्तंभ) अब अहमदाबाद शहर में भी देखी गई है। भारत में चमकदार स्टील जैसी यह आकृति पहली बार देखी गई। हालांकि कहा जाता है कि एक निजी कंपनी ने इसे स्थापित किया है लेकिन कंपनी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

आखिर क्या है मोनोलिथ


परिभाषा तथा शाब्दिक अर्थ में आमतौर पर मोनोलिथ बड़े आकर के खड़े पत्थर या चट्टान को कहा जाता है जो पुराने समय में किसी खास जगह पर रखे जाते थे। इतिहासकारों को इस तरह के पाषाणयुगीन पत्थर बहुत मिले हैं।लेकिन उसके बाद जो   रहस्यमयी मोनोलिथ नजर आए वे धातु के बने थे तथा  चमकीले भी थे।
हालांकि अमेरिका तथा उताह Utah desert रेगिस्तान और उत्तरी रोमानिया में मेटल मोनोलिथ दिखाई दिए थे। UK में भी धातु का एक मोनोलिथ दिखा था। जो सफेद रंग का बहुत चमकीला था। 

हाॅलीवुड की एक मूवी में मोनोलिथ की कहानी

Monolith in world
मोनोलिथ प्रतिकात्मक फोटो जागृति पथ



सन 1968 में एक वैज्ञानिक कल्पना पर आधारित आर्थर सी कलार्क नाम की एक किताब में इसी तरह के धातु के खंबे का जिक्र किया गया है जिसके बाद इस किताब पर एक फिल्म भी बनाई गई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एलियंस ने इस तरह के धातु के खंभे लगाए थे ताकि अंतरिक्ष में साथी एलियन से संपर्क किया जा सके ।


अचानक गायब भी हो जाते हैं यह मोनोलिथ



एक बार एक विशेषज्ञ मोनोलिथ की जांच करने उस स्थान पर पहुंचा था जहां पर मोनोलिथ दिखाई दिए थे। उसे वहां एक धातु की संरचना मिली थी, जिसको देखकर हम कोई हैरान था । बाद में बताया गया कि रहस्यमय तरीके से यह मोनोलिथ गायब हो गया था। आज तक यह एक रहस्य Mistry बना हुआ कि यह  मोनोलिथ कहां से आते हैं और कहां गायब हो जाते हैं। अब तक दुनियाभर में 5 रहस्यमय खंबे MONOLITH नजर आ चुके हैं जिनमें चार सफेद  के रंग के हैं और अमेरिका USA में देखा जाने वाला मोनोलिथ सोने gold का था।
अमेरिका ( USA) में मिले इस मोनोलिथ (Monoltih) का वैज्ञानिक और विशेषज्ञ विश्लेषण कर ही रहे थे कि यह 9 दिन बाद गायब भी हो गया था। इसका गायब होना उतना ही रहस्मयी था जितना कि उसका पता लगना। उसी समय रोमानिया (Romania) के पहाड़ों में एक चमकीला धातु का मोनोलिथ देखा गया था। इसी प्रकार पेट्रोदावा देकियन किले के पास देखा गया यह मोनोलिथ भी गायब हो गया। इसके बाद एक नया मोनोलिथ दक्षिण कैलिफोर्निया के पहाड़ी इलाके में दिखाई दिया और वो भी गायब हो गया।

भारत के अहमदाबाद में मिले मोनोलिथ की कहानी



भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद सीटी के एक पार्क में मिले मोनोलिथ की चर्चा न्युज चैनल पर जोरों से हो रही है लेकिन अभी इसकी पूरी पुष्टि नहीं हुई है कि यह असल में मोनोलिस है या किसी कंपनी का बनाया हुआ कोई त्रिकोण खंभा। अगर इसकी जिम्मेदारी कोई नहीं लेता है तथा गायब नहीं होता है तो इस पर जांच पड़ताल करके सच्चाई को सामने लाया जा सकता है। फिलहाल तो यह रहस्य बना हुआ है। गौरतलब है कि यह पार्क म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और सिम्फनी कंपनी ने मिलकर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप में बनाया था। लेकिन यह मोनोलिथ कहां से आया इसकी जानकारी न तो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को है, न ही सिम्फनी कंपनी के लोगों को इसके बारे में कुछ पता है। इसलिए यह मामला और रोचक होगा अगर यह मोनोलिथ गायब हो जाएं । लेकिन ऐसे रहस्यमय मोनोलिथ का मिलना कोइ नया मामला नहीं है लेकिन भारत में यह पहला अवसर होगा जब कोई मोनोलिथ दिखाई दिया हो।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad