Solar Eclipse 2020 वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Monday, December 14, 2020

Solar Eclipse 2020 वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा

Solar Eclipse December 2020
सूर्य ग्रहण दिसंबर 2020 प्रतिकात्मक फोटो जागृति पथ



विश्व की मानव सभ्यता के लिए सबसे भयानक वर्ष 2020 ने कोरोनावायरस से लेकर खलबली मचाई तथा इस वर्ष में कई विचित्र घटनाएं हुई जिसमें कोरोना जैसी महामारी के साथ कुछ खगोलीय घटनाएं भी देखी गई। जिसमें दो सूर्य ग्रहण भी शामिल हैं लेकिन कड़वी यादों के साथ साल 2020 पूरा होने जा रहा है तथा इस वर्ष का अन्तिम सूर्य ग्रहण भी 14 दिसंबर को लगा। हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
14 दिसंबर को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण Solar Eclipse वर्ष  2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। वहीं यह इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले इसी साल 21 जून को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। ये सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा जिसकी कुल अवधि 5 घंटा होगी। आकाश में घटने वाली इस खगोलीय घटना को देखने के लिए ना केवल वैज्ञानिक उत्साहित है बल्कि आम जनता भी इस खगोलीय घटना का कोतुहलता से इंतजार कर रही है। 

कब, कहां, कैसा दिखाई देगा सूर्य ग्रहण


इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रहेगा, क्योंकि 14 दिसंबर को रात्रि 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण आरंभ होगा, जो मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
तो आइए जानते हैं कि सूतक काल, भारत में ये सूर्य ग्रहण कितने समय से दिखाई देगा और कितने समय तक दिखेगा। इस खगोलीय घटना को किन किन देशों में देखा जा सकता है। 
सूर्य ग्रहण लगने की दिनांक 14 दिसंबर तथा
सूर्य ग्रहण की शुरुआत   शाम को 7 बजकर 3 मिनट से
सूर्य ग्रहण की समाप्ति 14 दिसंबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 23 मिनट  मतलब भारतीय समयानुसार  यह 15 दिसंबर तक रहेगा इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटा होगी।
यह सूर्य ग्रहण surya grahan भारत के अलावा सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखाई देगा। 


सोमवती अमावस्या और ग्रहण का दुर्लभ संयोग


14 दिसंबर 2020 यानी सोमवती अमावस्या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2020) लगने जा रहा है।ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो यह ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लग रहा है। सूर्य ग्रहण शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लग रहा है। इस तरह ग्रहण कुल 5 घंटे रहेगा।भारत में ये ग्रहण दृश्य न होने के कारण प्रभावहीन रहेगा लेकिन ग्रहण और ज्योतिष गणनाओं को मानने वाले लोगों के लिए इसका विशेष महत्व होगा। हालांकि इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

2021 में लगने वाले सूर्य ग्रहण


साल 2021 में 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे पहला 10 जून को लगेगा  वही दूसरा 10 दिसंबर 2021 को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र Astrology भविष्य में होने वाले सूर्य ग्रहणों की गणना करता है जिसमें कई वर्षों में होने वाले सूर्य ग्रहण की जानकारी ज्योतिष विज्ञान द्वारा दी जाती है।

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad