![]() |
बालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री नोरा एवं श्रद्धा |
भारत की फिल्म इंडस्ट्री का स्वर्ग कहे जाने वाले बालीवुड की बात करें तो यह बहुत बड़ा फिल्म इंडस्ट्री का क्षेत्र है जिसमें एक से बढ़कर एक अभीनेता और अभिनेत्रियां है जो अपने अपने अंदाज और अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लेते हैं।
रोमांस हो या एक्शन सभी में भारतीय अभिनेत्रियां और अभिनेता दुनिया में नाम कमा रहे हैं। आज बात करते हैं बालीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में जो दिखने में हमशक्ल सी लगती है लेकिन दोनों का जलवा किसी से कम नहीं है। दोनों की मासुमियत तथा खुशमिजाज चेहरा इन्हें अलग पहचान देता है।
नोरा फतेही और श्रृद्धा कपूर दो उभरती हुई बालीवुड की मॉडल्स और अभिनेत्रियां है खुबसूरती के अलावा यह दोनों बेहद अच्छी डांसर भी है। नोरा ने कई आइटम सांग पर डांस किया है, जैसे साकी साकी, दिलबर, कमरिया आदि। नोरा हाल मे रिलीज़ हुई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नज़र आयी थी।
नोरा फतेही का जन्म कनाडा में हुआ था। वही श्रद्धा कपूर का जन्म मुंबई इंडिया में हुआ था।
वह हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी सक्रीय हैं।
नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन्स से की थी। नोरा फतेही को फिल्मों में सुपरहिट आइटम सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने 'दिलबर' सॉन्ग से लेकर 'गर्मी' सॉन्ग जैसे धमाकेदार गानों पर डांस किया है।
उसके बाद वह तेलगु फिल्म टेम्पर में नजर आई। इसके बाद वह तेलगु फिल्म किक 2 और बाहुबली में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं
श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म तीन पत्ती से की थी। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया और उन्हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। इसके बाद वे फिल्म 'लव दि एंड' में दिखाई दीं लेकिन फिल्म 'आशिकी2' ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्म को काफी पसंद किया गया गया। इसके बाद तो उनके करियर में सब कुछ अच्छा ही होता गया और उन्होंने एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जेट, हाफ गर्लफ्रैंड, और स्त्री जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
हाल ही में श्रद्धा कपूर (Shradha Kapoor) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो पर खूब धूम मचा रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही श्रद्धा कपूर को बेली डांस करना सिखा रही हैं। यह विडियो फेन्स को खुब पंसद आया।
No comments:
Post a Comment