![]() |
Football new rules coming soon |
फुटबॉल football 11- 11 खिलाड़ीयों के साथ खेला जाने वाला सबसे पोपुलर खेल है। इस खेल में दोनों टीमों का लक्ष्य 90 मिनट के खेल के दौरान अधिक से अधिक गोल करने का होता है। इस खेल के दौरान 45 मिनट पर एक ब्रेक होता है, यह हाफ टाइम 15 मिनट का होता है। इसके बाद का 45 मिनट का समय लगातार चलता रहता है। हालांकि किसी दुर्घटना में यह समय बढ़ाया भी जा सकता है।
फुटबॉल खेल , प्रकिया, नियम एवं मैदान
फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पिच की लंबाई 100-110 मीटर की श्रेणी में है, जिसे 110-120 यार्ड भी कह सकते हैं। वहीं चौड़ाई 64-75 मीटर यानी 70-80 यार्ड होती है। लोकल मैचों के लिए 91-120 मीटर लंबाई और 45-91 मीटर चौड़ाई हो सकती है। हालांकि अन्य मैचों में इसकी माप में थोड़ा फर्क हो सकता है।
यही खिलाड़ी इस खेल में अपने गोल पोस्ट पर गोल को बचाने का और विरोधी टीम के गोल पोस्ट को भेदने का प्रयास करते हैं। तथा बाल को अपने कब्जे में रखने की होड़ में साथी खिलाड़ियों को पास करते हुए टाइमिंग बनाते हैं।
मैदान ground की लम्बाई को ‘साइड लाइन’ तथा चौड़ाई को ‘गोल लाइन’ कहते हैं। खेल के मैदान के ठीक मध्य में एक रेखा होती है, जो मैदान को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। मध्य रेखा के केन्द्र से 10 गज त्रिज्या का एक वृत्त खींच दिया जाता है। इस वृत्त को ‘आरम्भ का वृत्त’ कहते हैं| मैदान के दोनों सिरों पर 8 गज (7.32 मीटर) चौड़े गोल क्षेत्र होते हैं। गोल क्षेत्रों के दोनों ओर 18.18 गज का आयताकार पेनाल्टी क्षेत्र होता है। अंतरराष्ट्रीय international मैचों के लिए पिच की लंबाई 100-110 मीटर तथा चौड़ाई 64-75 मीटर होती है।
फुटबॉल खेल की महत्त्वपूर्ण शब्दावली
किक-ऑफ: (kick-off)
समय time
पेनाल्टी किक penalty kick
पेनल्टी शूटआउट Penalty shootout
ऑफसाइड Offside
थ्रो-इन Throw-in
कॉर्नर किक corner kick
इनडायरेक्ट फ्री किक Indirect free kick
यलो कार्ड Yellow card
रेड कार्ड Red card
डिफेंडर्स defenders
गोलकीपर goalkeeper
मिडफिल्डर्स mid folders
फुटबॉल खेल में नवाचारों की कवायद शुरू
लेकिन चौकाने वाली खबर कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल की परिपाटी में कुछ बदलाव होने वाले है।इस लिए फुटबॉल प्रेमियों को नवीन बदलावों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। तो बता दें कि डेढ़ घंटे से भी ज्यादा समय तक चलने वाले फुटबॉल मेचों को घटाकर 60 मिनट का करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त बहुत सारे बदलाव इस खेल को और ज्यादा आकर्षित व स्पष्ट बनाने के लिए तैयारियां चल रही है।
विश्व फुटबॉल के नियम तैयार करने वाली संस्थान द इंटरनेशनल फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड IFAB (आईएफएबी) ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है और कन्फेडरेशंस कप फुटबॉल के दौरान 'प्ले फेयर' के नाम से तैयार इसका ड्राफ्ट विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के सामने पेश किया जाएगा।
इस मसौदे के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं, जिनमे खिलाडिय़ों का व्यवहार सुधारना और उनमें आदर एवं सम्मान की भावना बढ़ाना तथा खेल का समय के साथ रोमांस व इसका आकर्षण बढ़ाना। समय घटाने के पीछे आईएफएबी ने उन रिसर्च को कारण बताया है, जिनके अनुसार, 90 मिनट के खेल समय वाले मैचों में वास्तविक तौर पर सिर्फ 60 मिनट ही खेल होता है यानि बाकी 30 मिनट टीमें बर्बाद करती हैं। ऐसे में बहुत सारे मैच बोझिल और फीके हो जाते हैं। 60 मिनट का खेल होने पर मैच की स्पीड बढ़ेगी और खराब किए जाने वाले समय में भी टीमों को कमी लानी होंगी।
आईएफएबी की तरफ से लाए जाने वाले बदलावों के प्रस्ताव में कुछ को बिना किसी नियम में बदलाव किए सीधे तौर पर तत्काल लागू करने की संभावना है। अगर यह बदलाव फीफा द्वारा स्वीकार कर लिये गये तो फुटबॉल खेल की सूरत बदल जाएगी।
इन बदलावों के बाद ऐसा होगा फुटबॉल खेल
1.30-30 मिनट के हो जाएंगे दोनों हाफ, अब मेच 90 के बजाय 60 मिनट का हो सकता है।
2.रेफरी का काम सिर्फ हाफ टाइम और फुल टाइम के लिए सीटी बजाने का ही रहेगा।
3.रेफरी का बाकी सभी तरह का काम वीडियो रिप्ले के जरिए मैदान के बाहर से होगा।
4.गोलकीपर भी इनसाइड एरिया में सामान्य खिलाड़ी की तरह गोल किक को खेल पाएगा।
5.गोलकीपर ने बैकपास पर मिली गेंद को हाथ लगाया तो पेनल्टी गोल होगा।
6.किसी खिलाड़ी ने गेंद को लाइनों के अंदर हाथ लगाया तो पेनल्टी गोल होगा।
7.पेनल्टी किक लेने वाली टीम का खिलाड़ी शॉट से पहले पेनल्टी एरिया में घुसा तो किक मिस मानी जाएगी।
8.रक्षा कर रही टीम का खिलाड़ी पहले ही पेनल्टी एरिया में घुसा और शॉट मिस हुई तो दोबारा मौका दिया जाएगा।
9.फ्री किक या कॉर्नर्स लेने के दौरान खिलाड़ी खुद सीधा लंबा शॉट लगा पाएगा, अभी इसे दूसरे खिलाड़ी को पास करना पड़ता था।
10.पेनल्टी किक लेने पर मौका गंवाने पर में दूसरा मोका नहीं होगा।
11.फालतु समय की बर्बादी को कम करके मैच को दर्शकों के लिए आकृषित बनाया जा सकता है खिलाड़ियों के लिए अनुशासन और खेल भावना में भी सुधार होंगे।
No comments:
Post a Comment