![]() |
Benifit of kiwi fruit |
यूं तो प्रत्येक फल सेहत लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं। कुछ फल और मेवे शरीर के किसी विशेष अंग या ऊतक के फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते ही हैं ।
साथ -साथ मौसम अनुसार नियमित फलों fruits और उनके juice के सेवन से जिन्दगी हेल्दी बनती है। इसलिए डाक्टर विभिन्न बिमारियों और कमजोरी में विशेष फल या जूस पीने की सलाह देते हैं। जैसे कुछ फल आंखों की रोशनी हेतु तो कुछ फल रक्त में हिमोग्लोबिन बढ़ाने में तो कुछ फल एवं मेवे शरीर को ऊर्जावान और हष्ट पुष्ट बनाने में मदद करते हैं इस प्रकार हर एक फल शरीर के लिए अलग-अलग अंगों के लिए फायदेमंद होते ही है तथा पूरे शरीर की फिटनेस हेतु भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
आज बात करते हैं हम ऐसे फल की जो बाहर से दिखने में तो भूरा और मटमेला है जिसे देख कर लगता है कि भला यह कैसा स्वादिष्ट होगा? लेकिन इसके औषधीय गुणों और स्वाद के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे। जी हां बात कर रहे हैं कीवी kiwi 🥝 फल की । हालांकि कीवी नाम का एक पक्षी भी होता है जो न्युजीलैंड में पाया जाता है। लेकिन यहां कीवी फल की बात कर रहे हैं।
बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरा रंग जिसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, स्वाद में मीठा यह फल बाजार में आसानी से मिल जाता है। यह फल पश्चिमी राजस्थान में भी बहुतायत रूप से बिकने लगे हैं।
कहां होती है कीवी फल की उपज?
कीवी( फ्रूट ) भारत, चीन, जापान और दक्षिण-पूर्व साइबेरिया में पाया जाता है। Kiwi fruit को चाइनीज में गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है।
![]() |
kiwi fruit कीवी फल |
कीवी फल सेवन से सेहत के लिए फायदे
Consumption of kiwi fruit is beneficial for health
कीवी फल kiwi fruit के औषधीय गुणों की बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव anti-hypertensive एंटीथ्रोम्बोटिक antithrombotic गुण मौजूद हैं l साथ ही इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम व कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है।
कीवी के बारे में भारत के ग्रामीण लोग पहले नहीं जानते थे लेकिन आज यह हर गांव में ढेलों पर दिखाई देने लगा है। वैसे कीवी मुख्य रूप से उत्पादन चीन में होता है। अन्य देशों में भी इसका उत्पादन शुरू हुआ है। आज भी चीन दुनिया भर में सबसे ज्यादा 55 से 60 फीसदी कीवी का उत्पादन करता है। भारत में कुछ इलाकों में इसकी खेती शुरू हुई है, पर मुख्य रूप से अभी भी यह दूसरे देशों से ही आता है।इसलिए दूसरे फलों की तुलना में यह महंगा है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। इसके बारे में कहा जाता है कि आपके शरीर में जिस चीज की भी कमी होगी, उसकी पूर्ति यह फल कर देता है।
डेंगु बुखार में कीवी माना जाता है कारगर
Kiwi is considered effective in Dengue fever
डेंगू बुखार होने पर बॉडी की ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं। इन प्लेटलेट्स Platelets को गिरने से रोकने में कीवी काफी सहायक है। इसके अलावा कीवी का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है, जिससे डेंगू ठीक होने में मदद मिलती है।
पाचन क्रिया को रखता है तंदुरुस्त
Kiwi Keeps digestion healthy
डेली एक कीवी खाने से पाचन ठीक रहता है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं। इससे कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
हार्मोन्स असंतुलन को करता है दूर
Kiwi Removes hormonal imbalance
कीवी फल हार्मेन्स में होने वाली गड़बड़ी को भी दूर करता है। रोज कीवी खाने से हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। होता और कई तरह की हार्मोनल बीमारियों से बचाव होता है। तथा शरीर में पाचक रस में संतुलन बना रहता है।
शरीर को तरोताजा रखता है
Kiwi Refreshes the body
कीवी फल में कई तरह के न्यूट्रियंट्स होते हैं जो थकान से बचाते हैं। अगर हार्ड वर्क करते हैं तो कीवी फल का नियमित सेवन हमेशा तरोताजा बनाए रखेगा ।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत
Strengthens immunity
कीवी में काफी एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह फ्री रैडिकल्स के दुष्प्रभाव से शरीर को बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह किसी बीमारी को जल्दी हमला करने में बचाता है।
आंखों की समस्या में रामबाण
Panacea in eye problem
कीवी रोजाना खाने से आंखों की अनेक समस्याओं से बचाव होता है। यह सभी तरह के संक्रमण से आंखों की मदद करता है और इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
मधुमेह या डायबिटीज पर नियंत्रण
diabetes control
कीवी फल में ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है जिससे रक्त में गलूकोज नहीं बढ़ता। इस वजह से यह डायबिटीज, दिल के रोग और मोटापा कम करने में बहुत मददगार है।
यौवन शक्ति को रखता है बरकरार
Maintains youth power
कीवी फल में इतने विटामिन, प्रोटीन और खनिज होते हैं कि नियमित सेवन करने पर यह एजिंग प्रॉसेस को धीमा करने के साथ यौवन शक्ति को भी बढ़ाता है। जिससे शरीर जवान सा लगता है।
कीवी फल सेवन के नुक़सान
Loss of kiwi fruit
वैसे कोई फल नुकसानदायक नहीं होता लेकिन इनका सेवन अनियमितता से या बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है तो यह मामला समस्या का कारण बन सकता है। या किसी शारीरिक समस्या या रोग से पीड़ित रोगी को कुछ फल और खाने की चीजें समस्या का कारण बनती है। इसलिए चिकित्सक की सलाह और संतुलित आहार के हिसाब से खान-पान का मेन्यु बनाना चाहिए। इसलिए कभी कभी कीवी फल से एलर्जी होने पर गले में खुजली, जीभ में सूजन, निगलने में समस्या, उल्टी और चमड़ी में भी खुजली हो सकती है। यदि अखरोट, अंजीर, ऐवकाडो और लेटेक्स से एलर्जी होती है तो कीवी से एलर्जी की आशंका बढ़ जाती है।
यह जानकारी केवल खान पान और फलों की विशेषताओं के बारे में है । बाकी रोग और अन्य किसी बिमारियों में खान पान तथा अन्य बातों के लिए डाक्टर की सलाह ही सर्वोत्तम और सर्वोपरि होती है। हर व्यक्ति के शरीर की विशेषताएं अलग अलग है इसलिए यह जानकारी सार्वभौमिक नहीं है । जहां तक अपने शारीरिक क्षमता और मौसम की विशेषता अनुसार किसी फल का सेवन किया जाए तो बेहतर हैं। यह लेख केवल जानकारी मात्र है कोई सलाह नहीं है।
No comments:
Post a Comment