blue moon in Shard Purnima शरद पूर्णिमा में ब्लु मून का दुर्लभ संयोग 2020Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Saturday, October 31, 2020

blue moon in Shard Purnima शरद पूर्णिमा में ब्लु मून का दुर्लभ संयोग 2020



Blue moon and sharad poornima
Blue moon and sharad poornima

Shard Purnima  blue moon October 2020 :  31 अक्टूबर 2020 को शरद पूर्णिमा है।एक महीने में दूसरी पूर्णिमा होने के कारण इस रात दिखने वाला चांद ब्लू मून होगा। नीले चांद  का मतलब चांद का बिलकुल रंग नीला होने से नहीं है, मगर अलग-अलग स्थानों के वातावरण के अनुसार यह सफेद,सुनहरा, हल्का लाल, नारंगी या पीले रंग का ही दिखाई देगा। इस बार 1  अक्टूबर के बाद अब 31 अक्टूबर को पूर्णिमा है एक उद्भुत संयोग है कि एक महीने में दो पूर्णिमा आई हो। ब्लू मून की पूर्णिमा को परंपरागत रूप से अतिरिक्त पूर्णिमा कहा जाता है। जब एक वर्ष में आमतौर पर 12 की बजाय 13 पूर्णिमा होती हैं।औसतन हर दो से तीन साल में एक बार ऐसा होता है।
एक महीने के भीतर दूसरी बार दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखेगा। आम तौर पर हर महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती हैं।
हालांकि, ऐसा दुर्लभ ही होता है कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) होती है और ऐसे में दूसरे पूर्ण चंद्र को 'ब्लू मून' कहा जाता है।
'चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होती है तो इस बार ये तारिखें 1और 31 है । दुनिया भर के खगोल शास्त्री इस आकाशीय घटना को  बहुत उत्साह और रहस्यमई रूप से देखते हैं।

कैसा दिखा भारत में  ब्लु मून का चन्द्रमा

आज आसमान में एक दुर्लभ 'ब्लू मून' का नजारा दिखाई दिया। ब्लू मून का दीदार रात 8.19 बजे के करीब हुआ।  'ब्लू मून' की खगोलीय घटना बेहद दुर्लभ होती है। भले ही इस घटना को 'ब्लू मून' नाम दिया गया हो लेकिन ऐसा नहीं है कि चांद दुनिया में हर जगह नीले रंग का दिखने लगता है। असल में जब वातावरण में प्राकृतिक वजहों से कणों का बिखराव हो जाता है तब कुछ जगहों पर दुर्लभ नजारे के तौर पर चंद्रमा नीला प्रतीत होता है इसे ही ब्लु मून की संज्ञा दी जाती है। इसलिए आज का चन्द्र उदय होते समय बिल्कुल सुनहरा नजर आया लेकिन इसके प्रकाश में कमी होने के कारण आस पास का आसमान काला दिखाई दिया।




हैलोवीन और ब्लु मून का रिश्ता

Halloween 2020: हैलोवीन शब्द का अर्थ 'पवित्र शाम' है और इसे 'ऑल सेंट्स डे' भी कहा जाता है. हैलोवीन एक प्राचीन सेल्टिक त्योहार है जिसे यूरोपीय देशों और अमेरिका में फसल के अंतिम दिन मनाया जाता है।

हैलोवीन मृतकों को याद करने का दिन, 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है।यह त्यौहार यूनाइटेड किंगडम, हांगकांग, टोक्यो, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी डरावनी वेशभूषा में तैयार होते हैं, जिसे लोक रीति-रिवाजों और मान्यताओं से प्रेरित माना जाता है।हैलोवीन या हल्लोवे को ऑलहेलोवन के रूप में भी जाना जाता है ।

हैलोवीन एक त्योहार है जो  दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है अब  ये धीरे धीरे भारत के भी कुछ हिस्सों में मनाया जाने लगा है । कहा जा रहा है कि हैलोवीन की इस रात 31 अक्टूबर को चांद अपने नये अवतार में दिखता है।


इसके बाद अगला 'ब्लू मून' कब होगा 

30 दिन के महीने के दौरान ब्लू मून होना कोई आम बात नहीं है। 30 दिन वाले महीने में पिछली बार 30 जून, 2007 को 'ब्लू मून' रहा था और अगली बार यह 30 सितंबर 2050 को होगा। साल 2018 में दो बार ऐसा अवसर आया जब 'ब्लू मून' की घटना हुई। उस दौरान पहला 'ब्लू मून 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को हुआ।अब इसके बाद अगला 'ब्लू मून' 31 अगस्त 2023 को होगा।


अपडेट ब्ल्यु मून


कहां कैसा दिखा ब्ल्यू मून


Blue moon Rajasthan
राजस्थान भारत से ब्लु मून का नजारा 8:40 बजे कुछ इस तरहा स्याह एवं नीली आभा बिखेरे हूए नजर आया शंशांक राजस्थान में इन दिनों शरद पूर्णिमा के रूप में इस दिन को खास माना जाता है रेतीले टीलों में चांद की चमक का नजारा देखते ही बनता है।






Blue moon view
संयुक्त अरब अमीरात से  मित्र जोगेन्द्र द्वारा भेजी गई तस्वीर 8:45 बजे ऐसा दिखा ब्लु मून हालांकि इस दिन चन्द्रमा नीला नहीं दिखाई देता हैं लेकिन वातावरण और वायुमंडल के कारण इसके प्रकाश में परिवर्तन के कारण इसे ब्लू मून की संज्ञा दी जाती है।






No comments:

Post a Comment


Post Top Ad