![]() |
योग सूर्य नमस्कार आसन एवं प्रणायाम |
योग आसन
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है. हर एक आसान का अपना महत्व है. इसे करने वाले का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ अच्छा होता है. साथ ही शरीर में खून का संचार भी दुरुस्त होता है. सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपना तनाव कम कर सकते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
1. आपका स्वास्थ्य निखरता है
2. बेहतर पाचन तंत्र
3. सूर्य नमस्कार करने से पेट कम होता है
4. डिटॉक्स करने में मिलती है मदद
5. दूर रहेगी हर चिंता
6. शरीर में लचीलापन आता है
7. मासिक-धर्म रेगुलर होता है
8. रीढ़ की हड्डी को मिलती है मजबूती
9. सूर्य नमस्कार से आप रहेंगे जवान
10 वजन कम करने में मदद
हालांकि इन्हें सूर्य नमस्कार नहीं करना चाहिए
गर्भवती महिला तीसरे महीने के गर्भ के बाद से इसे करना बंद कर दें
-हर्निया और उच्च रक्ताचाप के मरीजों को सूर्य नमस्कार नहीं करने की सलाह दी जाती है
-पीठ दर्द की समस्या से ग्रस्त लोग सूर्य नमस्कार शुरू करने से पहले उचित सलाह जरूर लें
-महिलाएं पीरियड के दौरान सूर्य नमस्कार और अन्य आसन न करें
स्वस्थ जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण
आसान/योग मुद्राएं
1.अर्ध चन्द्रासन
अर्ध चन्द्रासन जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इस आसन में शरीर को अर्ध चन्द्र के आकार में घुमाया जाता है। इसको भी खड़े रहकर किया जाता है। यह आसन पूरे शरीर के लिए लाभप्रद है।
2.भुजंग आसन
भुजंग आसन का रोज अभ्यास से कमर की परेशानियां दूर होती हैं। ये आसन पीठ और मेरूदंड के लिए लाभकारी होता है।
3.बाल आसन
बाल आसन से तनाव दूर होता है। शरीर को संतुलिच और रक्त संचार को सामान्य बनाने के लिए इस आसन को किया जाता है।
4.मर्जरियासन
बिल्ली को मार्जर भी कहते हैं, इसलिए इसे मर्जरियासन कहते हैं। यह योग आसन शरीर को उर्जावान और सक्रिय बनाये रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन से रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव होता है जो शरीर को लचीला बनाता है।
5.नटराज आसन
नटराज आसन फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इय योग से कंधे मजबूत होते हैं साथ ही बाहें और पैर भी मजबूत होते हैं। जिनको लगातार बैठकर काम करना होता है उनके लिए नटराज आसन बहुत ही फायदेमंद है।
6.गोमुख आसन
गोमुख आसन शरीर को सुडौल बनाने वाला योग है। योग की इस मुद्रा को बैठकर किया जाता है। गोमुख आसन स्त्रियों के लिए बहुत ही लाभप्रद व्यायाम है।
7.हलासन
हलासन के रोज अभ्यास से रीढ़ की हड्डियां लचीली रहती है। वृद्धावस्था में हड्डियों की कई प्रकार की परेशानियां हो जाती हैं। यह आसन पेट के रोग, थायराइड, दमा, कफ एवं रक्त सम्बन्धी रोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
8.सेतु बांध आसन
सेतु बांध आसन पेट की मांसपेशियों और जंघों के एक अच्छा व्यायाम है। जब आप इस योग का अभ्यास करते है तो शरीर में उर्जा का संचार होता है।
9.सुखासन
सुखासन बैठकर किया जाने वाला योग है। ये योग मन को शांति प्रदान करने वाला योग है। इस योग के दौरान नाक से सांस लेना और छोड़ना होता है।
10.नमस्कार आसन
नमस्कार आसन किसी भी आसन की शुरुआत में किया जाता है। ये काफी सरल है।
11.ताड़ासन
ताड़ासन के अभ्यास से शरीर सुडौल रहता है और इससे शरीर में संतुलन और दृढ़ता आती है।
12. त्रिकोण आसन
रोज त्रिकोण मुद्रा का अभ्यास करने से शरीर का तनाव दूर होता है और शरीर में लचीलापन आता है।
13.कोणासन
कोणासन बैठकर किया जाता है। कमर, रीढ़ की हड्डियां, छाती और कुल्हे इस योग मुद्रा में विशेष रूप से भाग लेते है। इन अंगों में मौजूद तनाव को दूर करने के लिए इस योग को किया जाता है।
14.उष्टासन
उष्टासन यानी उंट के समान मुद्रा। इस आसन का अभ्यास करते समय शरीर की उंट की जरह दिखता है। इसलिए इसे उष्टासन कहते हैं। उष्टासन शरीर के अगले भाग को लचीला एवं मजबूत बनाता है। इस आसन से छाती फैलती है जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।
15.वज्रासन
वज्रासन बैठकर किया जाना जाने वाला योग है। शरीर को सुडौल बनाने के लिए किया जाता है। अगर आपको पीठ और कमर दर्द की समस्या हो तो ये आसन काफी लाभदायक होगा।
16.वृक्षासन
वृक्षासन का मतलब है वृक्ष की मुद्रा मे आसन करना। इस आसन को खड़े होकर किया जाता है। अभ्यास से तनाव दूर होता है और पैरों एवं टखनों में लचीलापन लाता है।
17.दंडासन
बैठकर किये जाने वाले योगों में एक है दंडासन। इस योग की मुद्रा का नियमित अभ्यास करने से हिप्स और पेडू में मौजूद तनाव दूर होता है और इनमें लचीलापन आता है।
18.अधोमुखी श्वान आसन
अधोमुखी का मतलब होता है नीचे की ओर सिर झुकाना। इस आसन में कुत्ते की तरह सिर को नीचे झुकाकर योग किया जाता है। इसलिए इसे अधोमुखी श्वान आसन कहा जाता है। आसन मुद्रा मेरूदंड को सीधा बनाये रखने में सहायक होता है। यह पैरों की मांसपेशियों के लिए अच्छा व्यायाम है।
19. शवासन
इस आसन को मरे शरीर जैसे निष्क्रिय होकर किया जाता है इसलिए इसे शवासन कहा जाता है। थकान एवं मानसिक परेशानी की स्थिति में यह आसन शरीर और मन को नई ऊर्जा देता है। मानसिक तनाव दूर करने के लिए भी यह आसन बहुत अच्छा होता है।
20.उत्कट आसन
उत्कट आसन से शरीर के नीचले हिस्से कमर, घुटने एवं पैरो में मजबूती आती है। योग की इस मुद्रा से रीढ की हड्डियों को भी लाभ पहुंचता है।
21. शीर्षासन
योगासनों में शीर्षासन को सबसे अच्छा माना गया है। इस आसन को कई नामों से जाना जाता है जैसे- विपरीतकरणी, कपालासन व वृक्षासन शीर्षासन के नाम है। यह आसन अत्यंत प्रसिद्ध व लाभकारी आसन है। 84 लाख आसनों में रोगों को दूर करने वाले जितने गुण होते हैं, वे सारे गुण केवल अकेले शीर्षासन में ही होते हैं। इसलिए योगशास्त्रों में इसका नाम शीर्षासन रखा गया है। इस आसन को सभी आसनों से महत्वपूर्ण माना गया है। इस आसन को सही रूप व सही तरीके से करने पर इसका अधिक लाभ मिलता है और गलत तरीके से करने पर इससे हानि भी हो सकती है।
22.सर्वांगासन
तरीका:-
दोनों पैरों को धीरे –धीरे उठाकर 90 अंश तक लाएं. बाहों और कोहनियों की सहायता से शरीर के निचले भाग को इतना ऊपर ले जाएँ की वह कन्धों पर सीधा खड़ा हो जाए।
पीठ को हाथों का सहारा दें .. हाथों के सहारे से पीठ को दबाएँ . कंठ से ठुड्ठी लगाकर यथाशक्ति करें।
फिर धीरे-धीरे पूर्व अवस्था में पहले पीठ को जमीन से टिकाएं फिर पैरों को भी धीरे-धीरे सीधा करें।
फायदे:-
थायराइड को सक्रिय एवं स्वस्थ बनाता है।
मोटापा, दुर्बलता, कद वृद्धि की कमी एवं थकान आदि विकार दूर होते हैं।
23.धनुरासन
धनुरासन का अर्थ होता है धनुष के समान। धनुर और आसन शब्दों के मिलने से धनुरासन बनता है। यहां धनुर का अर्थ है धनुष। इस आसन में साधक की आकृति धनुष के समान बनती है इसलिए इसे धनु रासन कहा जाता है। लेट के किये जाने वाले आसनों में यह आसन काफी महत्वपूर्ण आसन होता है। पेट की चर्बी कम करने वाले आसनों में भी इसकी गिनती होती है। मोटापे और स्त्रियों के प्रजनन तंत्र को कार्यशील बनाने में धनुरासन काफी लाभदायक सिद्ध होता है।
24.चक्रासन
चक्रासन योग पीठ के बल लेट कर किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण योगाभ्यास है। चक्रासन दो शब्द मिलकर बना है -चक्र का अर्थ पहिया होता है और आसन से मतलब है योग मुद्रा। इस आसन की अंतिम मुद्रा में शरीर पहिये की आकृति का लगता है इसलिए यह नाम दिया गया है। वैसे तो चक्रासन के बहुत सारे लाभ है फिर भी अगर आपको अपनी बुढ़ापे को हो रोकना और जवानी को बरकरार रखना हो तो चक्रासन योग का अभ्यास जरूर करें। इस योगाभ्यास के बाद धनुरासन करनी चाहिए ताकि शरीर संतुलन में बना रहे।
No comments:
Post a Comment