![]() |
World health day |
सर्वे भवन्तु सुखिन:
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आज 7 अप्रैल 2020 को विश्व स्वास्थ्य दिवस है। हम आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहे हैं लेकिन वास्तव में आज पूरा विश्व स्वस्थता की जंग लड़ रहा है इस बार स्वस्थता दिवस जरूर मना रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस की भयानक महामारी से आज विश्व के सभी लोग घरों में दुबके हुए बैठे हैं। एक सूक्ष्म वायरस की वजह से पूरे विश्व में एक खामोशी छाई हुई है। एकदम से सब कुछ अपनी जगह पर जाम है। फिर हम इस संकट की घड़ी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक नया संकल्प लेकर एक नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं उन तमाम लोगों का हौसला अफजाई करते हैं जो अस्पतालों में अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से दे रहे हैं। तथा इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उन सतर हजार के करीब लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो कोरोनावायरस के काल में हमसे विदा हो गए। तथा जानते हैं कि विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है और इससे जुड़े तथ्य क्या है। पूरे विश्व को कोरोनावायरस की दहशत में क्या संकल्प लेने है जो पूरे विश्व को फिर में फिर से स्वस्थ बनाने की कामना करते हैं। हालांकि यह दिवस उन तमाम चिकित्सा कर्मियों को समर्पित है जो अपना शत् प्रतिशत लोगों की सेवा में दे रहे हैं।
WHO या विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस को हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 2020 के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'नर्सों और मिडवाइफ की सहायता करें' है। इस थीम के माध्मय से नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका को सराहा गया है।
अपनी स्थापना के बाद से डब्ल्यूएचओ ने स्मॉल पॉक्स बिमारी को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ एड्स, इबोला और टीबी जैसी खतरनाक बिमारियों की रोकथाम पर काम कर रहा है। डब्ल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए जिम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है।
WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जिनीवा शहर में है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गई और विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर ऊंचा रखना है।
पूरे विश्व को इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संकल्प लेना होगा कि पूरे विश्व को कोरोनावायरस से मूक्ति कैसे मिल सके। बहुत दुख की बात है कि आज पूरे विश्व में दस लाख लोग कोरोनावायरस की चपेट में तथा पिचहतर हजार के करीब मौतें हो चुकी है। ऐसे संकट में लोगों को धेर्य नहीं खोना है किसी भी तरह से इस वायरस से बचने की कोशिश करनी होगी। लोगों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए तथा लोग स्वयं अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर अधिक से अधिक ध्यान दें ताकि इस कोविड 19 के प्रकोप से जल्द उभर सकें।
इस बार के विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कामना करते हैं कि अगले वर्ष जब हम विश्व स्वास्थ्य दिवस मनायेंगे तो विश्व में कोरोनावायरस का नामोनिशान नहीं होगा लोग फिर से बेहतर स्वास्थ्य के साथ अपने कार्य में लग जायेंगे।
No comments:
Post a Comment