Rajasthan cm bhajanlal Sharma भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Tuesday, December 12, 2023

Rajasthan cm bhajanlal Sharma भजनलाल शर्मा राजस्थान के नये मुख्यमंत्री


Bhajanlal-sharma-cm-rajasthan
Bhajanlal Sharma CM of Rajasthan


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जब भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला तबसे राजस्थान के नये मुख्यमंत्री की अटकलें लगनी शुरू हो चुकी थी। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने राजस्थान में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा की हालांकि यह सभी को चौंकाने वाला निर्णय सामने आया क्योंकि जिस तरह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की लिस्ट में वसुंधरा राजे, अर्जुन मेघवाल,बाबा बालकनाथ, कैलाश चौधरी, आदि के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन अब बता दें कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भाजपा की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का एलान किया गया है। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की गई। राज्य के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद करना चाहता हूं। हम राजस्थान की अपेक्षा निश्चित रूप से पूरा करेंगे। भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। उनके साथ राजनाथ सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहे। अब 15 दिसम्बर को वे 14वे व्यक्ति होंगे जो मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस प्रकार भजनलाल शर्मा राजस्थान के 26वे मुख्यमंत्री हैं। 

कौन है भजनलाल शर्मा kon hain bhajanlal Sharma?


राजस्थान के नये सीएम भजनलाल शर्मा के जीवन परिचय की बात करें तो भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले है। भजन लाल शर्मा को सांगानेर से टिकट दिया गया था। इस प्रकार भजनलाल शर्मा सांगानेर से पहली बार विधायक बने हैं भजनलाल पार्टी के महामंत्री भी हैं। भजनलाल शर्मा (Bhajan lal Sharma) को राजस्‍थान का नया मुख्‍यमंत्री (Rajasthan New Chief Minister) चुना गया है। बीजेपी (BJP) की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची (List Of Chief Ministers Of Rajasthan In Hindi) 


1. हीरालाल शास्त्री 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1991 इंडियन नेशनल कांग्रेस
2. सी एस वेंकटचार्य 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 इंडियन नेशनल कांग्रेस
3. जय नारायण व्यास 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 इंडियन नेशनल कांग्रेस
4. टीकाराम पालीवाल 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 इंडियन नेशनल कांग्रेस
5. जय नारायण व्यास 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 इंडियन नेशनल कांग्रेस
6. मोहनलाल सुखदिया 13 नवंबर 1954 से 11 अप्रैल 1957 इंडियन नेशनल कांग्रेस
7. मोहनलाल सुखदिया 11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 इंडियन नेशनल कांग्रेस
8. मोहनलाल सुखदिया 12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 इंडियन नेशनल कांग्रेस
9. राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 
10. मोहनलाल सुखदा 26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 इंडियन नेशनल कांग्रेस
11. बरकतुल्ला खान 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 इंडियन नेशनल कांग्रेस
12. हरिदेव जोशी 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 इंडियन नेशनल कांग्रेस
13. राष्ट्रपति शासन 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 
14. भैरों सिंह शेखावत। 22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 जनता पार्टी
15. जगन्नाथ पहाड़िया 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 इंडियन नेशनल कांग्रेस
16. शिवचरण माथुर 14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 इंडियन नेशनल कांग्रेस
17. हीरालाल देवपुरा 23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 इंडियन नेशनल कांग्रेस
18. हरिदेव जोशी 10 मार्च 19850 से 20 जनवरी 1988 इंडियन नेशनल कांग्रेस
19. शिव चरण माथुर 20 जनवरी 1988 से 4 दिसंबर 1989 इंडियन नेशनल कांग्रेस
20. हरिदेव जोशी 4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 इंडियन नेशनल कांग्रेस
21. भैरों सिंह शेखावत 4 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 भारतीय जनता पार्टी
22. राष्ट्रपति शासन 15 दिसंबर 1992 से 4 दिसंबर 1993 
23. भैरों सिंह शेखावत 4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998 भारतीय जनता पार्टी
24. अशोक गहलोत 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 इंडियन नेशनल कांग्रेस
25. वसुंधरा राजे सिंधिया 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 भारतीय जनता पार्टी
26. अशोक गहलोत 12 दिसंबर 2008-13 दिसंबर 2013 इंडियन नेशनल कांग्रेस
27. वसुंधरा राजे सिंधिया 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 भारतीय जनता पार्टी
28. अशोक गहलोत 17 दिसंबर 2018 से 03 दिसंबर 2023 इंडियन नेशनल कांग्रेस
29. भजन लाल शर्मा 12 दिसंबर 2023 से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी

1 comment:

  1. Congratulations bhajanlal Sharma honorable CM of Rajasthan

    ReplyDelete


Post Top Ad