PM Modi Mother Heeraben Passed Away: नहीं रही हीराबेन मोदी , मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है PM ने दी भावुक श्रद्धांजलि Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Friday, December 30, 2022

PM Modi Mother Heeraben Passed Away: नहीं रही हीराबेन मोदी , मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है PM ने दी भावुक श्रद्धांजलि

PM Modi Mother Heeraben Passed Away
PM Modi Mother Heeraben Passed Away

पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन मोदी 


प्रधानमंत्री श्री मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार 30 दिसम्बर तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत दो दिन पहले बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री तथा भारत के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान मोदीजी अपनी मां से मिलने आया करते थे, मोदजी की सफलता के पीछे माताजी का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है इसलिए मोदी जी विशेष अवसरों पर अपनी मां हीराबेन से मिलने आया करते थे। मोदी के जीवन मूल्यों पर उनकी माताजी का विशेष योगदान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी की माता जी का जीवन संस्कारों तथा धार्मिक आस्था वाला रहा है। 

हीराबेन मोदी का जीवन परिचय


हीराबेन मोदी का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था. उनका कर्मक्षेत्र गुजरात के मेहसाणा जिले का वडनगर है। उनके पांच बेटे थे, इनमें सोमा मोदी स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं, पंकज मोदी गुजरात सरकार के एक विभाग में क्लर्क रहे। अमृत मोदी मशीन ऑपरेटर थे‌। प्रह्ललाद मोदी एक शॉप ऑनर हैं और नरेंद्र मोदी। हीराबेन गांधी नगर जिले के रायसन गांव में रहती थीं। उन्होंने पढ़ाई लिखाई तो नहीं की, लेकिन परिवार को पालने के लिए खूब संघर्ष किया। उनका विवाह दामोदरदास मूलचंद्र मोदी से हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा भावुक श्रद्धांजलि संदेश 


 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि वे अपने जीवन की सफलताओं में मां का महत्वपूर्ण योगदान व आशीर्वाद मानते हैं।

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। 
                                            नरेंद्र मोदी 

 

शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

 

मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। 

                                            नरेंद्र मोदी 

 

 

 

No comments:

Post a Comment


Post Top Ad