स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी जानिए क्या है अपराध Shabnam-Salim will be hangedJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Friday, February 19, 2021

स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी जानिए क्या है अपराध Shabnam-Salim will be hanged

Shabnam-Salim
स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी शबनम-सलीम को फांसी सजा प्रतिकात्मक फोटो जागृतिपथ


Shabnam-Salim will be hanged



फांसी का नाम सुनते ही हर कोई चौक जाता हैं इसलिए इस भयानक सजा का नाम सुनते ही अपराधियों के पैरों तले जमीन खिचक जाती है। लेकिन भारत के इतिहास में फांसी कोई नवीन सजा नहीं है कई बार संगीन अपराधों में फांसी दी जा चुकी है जिसमें रंगा-बिल्ला, गोडसे,अजमल कसाब आदि अपराधियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जा चुका है। लेकिन इस बार भारत के इतिहास में पहली बार एक महिला अपराधी को फांसी की सजा होने जा रही है।  आइए जानते हैं कि यह महिला अपराधी कौन है ? तथा किस अपराध में इस अपराधन को यह भयानक सजा मिल रही है?
जी हां मथुरा जेल में शबनम नाम की एक महिला आरोपी को फांसी देने की तैयारी जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है।  अमरोहा की रहने वाली महिला शबनम को फांसी की सजा दी जा सकती है। शबनम नाम की इस महिला इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात को  अप्रैल, 2008 में प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अंजाम दिया था जिसमें इन्होंने अपने ही 7 परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। मथुरा जेल प्रशासन ने इस फांसी की तैयारियां तेज कर दी है  जिसमें रस्सी का ऑर्डर भी दे दिया है। लिहाजा राष्ट्रपति ने दया याचिका को खारीज कर दिया है।
निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले पवन जल्लाद ने फांसी घर का जायजा भी लिया है। हालांकि फांसी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। अगर शबनम को फांसी होती है तो यह स्वतंत्र भारत का पहला मामला होगा। जिसमें पहली बार किसी महिला को फांसी पर लटकाया जा रहा है।


राष्ट्रपति ने दया याचिका ठुकराई


हालांकि दोषी शबनम ने सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। जहां से सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा है। इसके बाद शबनम-सलीम ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति भवन से उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।
शबनम के बेटे ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उसकी मां को माफ करने की अपील की है. राष्ट्रपति ने 15 फरवरी को उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी।
आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी दी जाएगी। देश में सिर्फ मथुरा जेल का फांसी घर एकलौता जहां महिला को फांसी दी जा सकती है। फिलहाल शबनम बरेली जेल में तथा सलीम आगरा जेल में बंद है।

मथुरा जेल में 150 साल पहले महिला फांसीघर बनाया गया था। आजादी के बाद से अब तक यहां किसी भी महिला को फांसी पर नहीं लटकाया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक अभी फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तयारी शुरू कर दी है। रस्सी के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। डेथ वारंट जारी होते ही शबनम-सलीम को फांसी दे दी जाएगी। हालांकि सलीम को फांसी कहां दी जाएगी यह भी अभी फिक्स नहीं है।

कैसे हुआ इनकी वारदात का पर्दाफाश?


पुलिस ने लूट के शक से जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर ध्यान दिया, तो कई सवाल सामने आए। मरने वालों ने खुद को बचाने की कोशिश नहीं की हुई थी? लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले थे? इस बीच पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों को मारने से पहले कोई बेहोसी दवा खिलाकर बेहोश किया गया था। 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस के शक के बाद शबनम पर संदेह हो गया था।  शबनम की कॉल डिटेल निकाली गई, जिससे पता चला कि हत्या की रात शबनम की एक ही नंबर पर कई बार बात हुई।  बाद में पुलिस को शबनम के गर्भवती होने का पता चला। शबनम शादी-शुदा नहीं थी, इसलिए इस हत्याकांड में पुलिस को यह जानकारी बेहद अहम लगी। इसके बाद पुलिस ने शबनम से कड़ी पूछताछ शुरू की। आखिरकार शबनम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद शबनम पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी तथा सलाखों के पीछे भेज दिया तथा कोर्ट ने अपराध की बर्बरता देखते हुए फांसी की सजा सुनाई।

 बरामद हुई कुल्हाड़ी ने खोला राज


अपराधी सलीम के बताने पर वारदात वाली कुल्हाड़ी को जब्त किया गया था। इसके बाद, पुलिस ने सलीम को भी पकड़ लिया और बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गौरतलब है कि इसी कुल्हाड़ी से शबनम ने अपने माता-पिता और 10 माह के भतीजे समेत परिवार के सात लोगों को पहले बेहोश करने की दवा खिलाई। बाद में सभी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था।


No comments:

Post a Comment


Post Top Ad