विज्ञान एक अध्ययन ( important nots)Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Friday, January 24, 2020

विज्ञान एक अध्ययन ( important nots)

Science biology chemistry, phisics
Science a study



विज्ञान : 

अर्थ (Meaning) 'विज्ञान' शब्द का अंग्रेजी रूपान्तर साइन्स है। 'Science' शब्द लेटिन भाषा के शब्द 'सांइशिया' से बना है। जिसका अर्थ है"जानना (To know)"। 
विज्ञान : परिभाषाएँ (Definition) "प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते हैं।" • विज्ञान सत्य की खोज का एक मार्ग है, जो कार्य-कारण सम्बन्धों की व्याख्या करता हैं।

 विज्ञान : उद्देश्य (Aims)


प्रकृति की कार्यशैली को समझना एवं उसकी समुचित व्याख्या करना। प्रकृति के नियमों को प्रयोग द्वारा प्रमाणित कर जानकारी प्रदान करना। प्रकृति पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक प्रयोग करना,

प्रेक्षण लेना तथा उनसे निष्कर्ष निकालना। प्रकृति में उपलब्ध साधनों का समस्याओं के निराकरण में उपयोग कर मानव जीवन को सुखद तथा उत्कृष्ट बनाना। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं अंधविश्वासों को समाप्त करना। 

वैज्ञानिक विधि (Scientific Method) : 
इसके प्रमुख चरण निम्न है: 
1.समस्या का निर्धारण 
2.समस्या से सम्बन्धित तथ्यों को एकत्रित कर उनका वर्गीकरण करना। 
3.परिकल्पना का निर्माण 
4.प्रयोग के आधार पर परिकल्पना की सत्यता की जाँच। 5.निष्कर्ष निकालना या सिद्धान्त का प्रतिपादन करना।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण
 जिज्ञासा 
 अंध विश्वासों से मुक्ति 
 समस्याओं का क्रमबद्ध समाधान 
 उदार मनोवृत्ति 
  कार्य के प्रति ईमानदारी 
  सत्यनिष्ठा,
 

 विज्ञान की शाखाएं(Branches of Science) 

  
विज्ञान के क्षेत्र को अनेक शाखाओं में वर्गीकृत किया गया है। जिनमें प्रमुख है-भौतिक (Physics), रासायनिक (Chemistry), जीव विज्ञान (Biology), खगोलिकी (Astronomy), भूगर्भिकी (Geology), गणित (Mathematics), आयुर्विज्ञान (Medical Science)

1.भौतिकी:

   विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत द्रव्य के विभिन्न भौतिक गुणों, नियमों, द्रव्य एवं ऊर्जा तथा उनके सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है, भौतिकी (Physics) कहते हैं । भौतिकी की प्रमुख शाखाएँ है-परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिक, कण भौतिकी, आणविक भौतिक, विद्युत, प्रकाशिकी, चुम्बकत्व,ध्वनिक ऊष्मा गतिकी, क्वान्टम भौतिकी, आपेक्षिकता आदि। • भौतिकी को 20वीं शताब्दी से पहले नेचुरल फिलासफी के नाम से जाना जाता था। भौतिकी ने मानव जीवन को सुखद, समृद्ध तथा आनन्ददायक बनाने हेतु अनेक उपकरणों एवं युक्तियों का आविष्कार किया है। जैसे-विद्युत बल्ब, विद्युत मोटर, पंखे, फ्रिज, कूलर, माइक्रोवेव, ओवन, ट्यूब लाइट आदि। 
  

2.रासायनिकी: 

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थों के संगठन, संरचना, स्वभाव तथा गुणधर्म तथा उनमें परस्पर संयुक्त होने के कारणों तथा नियमों का अध्ययन किया जाता है, रासायनिकी (Chemistry) कहते हैं। • रासायनिकी की प्रमुख शाखाएं है-कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, भौतिक रसायन, जैव रसायन, अनुप्रयुक्त रसायन,औद्योगिक रसायन आदि। • रसायन विज्ञान के गहन अध्ययन से ही विभिन्न पदार्थों का निर्माण,संश्लेषण, गुणों का अध्ययन, उपयोगिता, औद्योगिक उत्पादन आदि संभव हो पाया है। जैसे-पेट्रोल, इस्पात, प्लास्टिक,सीमेंट, रंग, पेन्ट, काँच, रबड़, उर्वरक, कीटनाशक, औषधियाँ, कृत्रिम रेशे (टेरीलीन, नाइलॉन, आरलान), साबुन, स्टील, अपमार्जक आदि। आधुनिक रसायनशास्त्र के जनक एन्टोनी लैवाशिए हैं। 

3.जीव विज्ञानः

 विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत जीवों के शरीर की संरचना, विभिन्न जैव क्रियाएं और जीवनयापन की विभिन्न विधियों का अध्ययन किया जाता है, 
 जीव विज्ञान (Biology) कहते हैं।  'Biology' शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के दो शब्द 'Bios'(जीव) तथा 'Logos' (अध्ययन) से हुई है। जीव विज्ञान को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है । (1) प्राणी विज्ञान (Zoology) (2) वनस्पति विज्ञान (Botany) . जीव विज्ञान को अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से कई शाखाओं में विभाजित किया गया है-शारीरिकी (Anatomy),शरीर क्रिया न विज्ञान (Physiology), कोशिका विज्ञान (Cytology),पारिस्थितिकी विज्ञान (Ecology), भ्रूण विज्ञान (Embroyology), वर्गिकी (Taxonomy), पादप प्रजनन (Plant Breeding), आनुवंशिकी (Genetics),आणविक का जैविक (Molecular biology)
अरस्तू को जीव विज्ञान तथा जन्तु विज्ञान का जनक कहा जाता है।
जबकि थियोफ्रेस्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है। 

4.खगोलिकी: 


विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत अन्तरिक्ष एवं उसमें स्थित ग्रहों, तारों, तारामण्डल, गैलेक्सियों, खगोलीय पिण्ड, निहारिकाओं आदि का अध्ययन किया जाता है,खगोलिकी (Astronomy) कहते हैं। 
खगोलिकी को निम्न शाखाओं में बांटा गया है-खगोल भौतिक (Astrophysics),खगोल यांत्रिकी (Celestial Mechanics), ब्रह्माण्ड विज्ञान (Cosmology), गामा-रे खगोलिकी (GamaRay Astronomy), एक्सरे खगोलिकी (X-Ray Astronomy), रेडियो खगोलिकी (Radio Astronomy), अवरक्त खगोलिकी (Infra Red Astronomy), परा-बैंगनी खगोलिकी (U. V. Astronomy) आदि। 

5.भूगर्भिकीः 

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत हम भू-गर्भ सम्बन्धी अध्ययन, उसकी बनावट, संरचना एवं पाये जाने वाले पदार्थों का अध्ययन करते हैं, भू-गर्भिकी (Geology) कहते हैं। भू-गर्भिकी को निम्न शाखाओं में बाँटा गया है- खनिजिकी (Mineralogy), sta fazla (Petrology), Fafa sta fast (Stratigraphy), जीवाश्म विज्ञान (Palaeontology), विवर्तनिकी (Tectonics) आदि। 

6.गणितः

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गणनाओं का अध्ययन किया जाता है, गणित कहते हैं। गणित का उपयोग विज्ञान की लगभग सभी शाखाओं में किया जाता है ।
गणित को निम्न शाखाओं में बाँटा गया है- अंकगणित (Arithmatic), of sufura (Algebra), puiffa (Geometry), त्रिकोणमिति (Trignometry), गति विज्ञान (Dynamics), द्रव

स्थैतिकी (Hydrostatics), सांख्यिकी (Statistics)।

7.आयुर्विज्ञान: 

विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत विभिन्न रोग एवं उनकी उत्पत्ति के कारण निदान-उपचार आदि का अध्ययन किया जाता है, आयुर्विज्ञान (Medical Science) कहते हैं। आयुर्विज्ञान को निम्न प्रमुख शाखाओं में बांटा गया है-मानव शारीरिकी (Human Anatomy), मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology), मानव जैव रसायन (Human BioChemistry), भैषिकी (Pharmacology), रोग विज्ञान (Pathology), चक्षु विज्ञान (Opthalmology), औषधि विज्ञान (Medicine),शल्य चिकित्सा (Surgery), सूक्ष्म जैविकी (Microbiology), मनोचिकित्सा (Psychiatry), वैकल्पिक औषधि विज्ञान (Alternate Medicine), स्त्री रोग विज्ञान (Gynaecology) आदि। विज्ञान को अध्ययन की सुविधा के लिए 100 से भी अधिक शाखाओं में बाँटा गया है। वर्तमान युग में निम्न अत्याधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान है-आनुवंशिक अभियांत्रिकी (Genetic Engineering), कम्प्यूटर विज्ञान (Computer Science),सूचना तकनीकी (Information Technology), जैव तकनीकी (BioTechnology)




No comments:

Post a Comment


Post Top Ad