ICC T20 वर्ल्ड कप दो सूपर ओवरों के बेहद रोमांचक मैच में अफगानिस्तान की हार लेकिन इतिहास में दर्ज हुआ ड्रामा Jagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Wednesday, February 11, 2026

ICC T20 वर्ल्ड कप दो सूपर ओवरों के बेहद रोमांचक मैच में अफगानिस्तान की हार लेकिन इतिहास में दर्ज हुआ ड्रामा

South-Africa-vs-Afghanistan-two-super-over-tie-match
Afganistan vs South Africa 


 

South Africa vs Afghanistan एक यादगार टाई मैच एक इतिहासिक और दिल थाम देने वाला मैच 


 SA 🇿🇦 vs AFG 🇦🇫

South Africa Vs Afghanistan Live Score updates:आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया T20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप-डी मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक बन गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका और अफ़गानिस्तान के बीच न केवल एक बल्कि दो सुपर ओवर तक मुकाबला गया, जो कि इस टूर्नामेंट में बेहद दुर्लभ चीज़ है।
साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच बेहद रोमांचक हुआ. पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 187 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी अफगान‍िस्तान की टीम भी 187 रन बना सकी। बाद में सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 17 रन बनाए और यह भी टाई हुआ। डबल सुपर ओवर में अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए। इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की।
सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और इस दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई ने मिलकर बिना एक भी विकेट खोए 17 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 18 रनों का टारगेट दिया। बता दें कि इन 17 रनों में अकेले अजमतुल्लाह उमरजई ने 16 रन ठोके। इसके बाद साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, लेकिन 7 रन के स्कोर पर ब्रेविस कैच आउट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने आखिरी गेंद पर जब साउथ अफ्रीका को 7 रनों की जरूरत थी तब छक्का जड़ा और मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया।

मैच विवरण Match Details 

स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
तारीख: 11 फरवरी 2026
प्रकार: ICC Men's T20 World Cup 2026 — ग्रुप D

Match Score innings मैच के स्कोर की पूरी कहानी 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (59) और रेयान रिकेल्टन (61) ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की तूफानी साझेदारी की। हालांकि, मध्यक्रम में राशिद खान और नवीन उल हक ने वापसी कराई, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।इस दौरान क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेलटन (61) की शानदार साझेदारी देखने को मिली। 
जवाब में अफ़गानिस्तान की पारी में रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 84 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई छक्के लगाए और टीम को वापसी में पूरी ताकत दी। अंतिम क्षणों तक अफ़गानिस्तान जीत की ओर बढ़ता दिखा, लेकिन मौके पर एक रन-आउट ने मैच को 187-187 की बराबरी पर ला दिया और खेल को सुपर ओवर की ओर भेज दिया। 

Afganistan Chased the score अफगानिस्तान का काबिले-तारीफ पीछा 


अफगानिस्तान का पलटवार, गुरबाज का वन मैन शो
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 42 गेंदों में 84 रन ठोक दिए। एक समय अफगानिस्तान जीत की ओर मजबूती से बढ़ रहा था, लेकिन लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने आखिरी ओवरों में घातक गेंदबाजी कर मैच फंसा दिया। हालांकि रबाडा ने आखिरी ओवर में दो नो बॉल फेक दिया, जिसके कारण मैच एक बार फिर से अफगानिस्तान की ओवर मुड़ गया। हालांकि आखिरी रन लेने के चक्कर में 19.4 ओवर में अफगानिस्तान की पूरी टीम 187 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया।

Frist Super Over पहला सुपर ओवर — जब रोमांच और भी बढ़ा


पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए!
अफ़गानिस्तान ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की, और दक्षिण अफ़्रीका ने भी फ़ाइनल गेंद पर त्रिस्टन स्टब्स का सेकंड सुपर ओवर को लेकर आने वाला छक्का लगाया।
इस से मैच डबल सुपर ओवर की तरफ़ आगे बढ़ा — एक ऐसा दृश्य जो टी20 विश्व कप में बेहद कम देखने को मिलता है। 

Second Super Over दूसरा सुपर ओवर — रोमांच का पायदान 


दूसरे सुपर ओवर में: दक्षिण अफ़्रीका ने 23 रन बना डाले, जिसमें डेविड मिलर और स्टब्स की तूफानी बल्लेबाज़ी शामिल थी।
अफ़गानिस्तान ने जवाब में 19 रन बनाए, लेकिन अंतिम गेंद पर गुरबाज़ की शानदार कोशिश मैच को जीत तक नहीं पहुँचा पाई। इस प्रकार दक्षिण अफ़्रीका ने 4 रन से यह रोमांचक मुकाबला जीत लिया। 

Main Point of Match मैच की खास बातें


यह मैच पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला बन गया, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास में दर्ज हुआ। 
अफ़गानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ़्रीका को कड़ी टक्कर दी। 
गुरबाज़ की पारी और आख़िरी ओवर तक का दबाव दोनों टीमों ने बखूबी झेला। 

South Africa: 187/6 (20 ओवर)
Afghanistan: 187 (19.4 ओवर) — मैच बराबर
पहला Super Over: SA 17/1 vs AFG 17/0
दूसरा Super Over: SA 23/1 vs AFG 19/2
विजेता: दक्षिण अफ़्रीका 

एक यादगार मैच जिसकी चर्चा होगी लम्बे समय तक रहेगी 


यह मुकाबला न केवल T20 क्रिकेट के रोमांच का प्रतीक है, बल्कि इसने दिखा दिया कि किस तरह अंतिम तक लड़ना और मानसिक मजबूती से खेलना मायने रखता है। अफ़गानिस्तान ने दिल से खेल दिखाया, और दक्षिण अफ़्रीका ने दबाव में शांत दिमाग से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान का हार न मानना तथा दबाव में भी अच्छा खेल खेलना और लास्ट मूमेंट्स तक अपनी जान झोंकना यह सीखाता है कि क्रिकेट हो या कोई अन्य चुनौती उम्मीद रखकर प्रयास हमेशा करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment


Post Top Ad