जिला स्तरीय मेघवाल समाज महासम्मेलन का भव्य आयोजन समाज की उन्नति व शैक्षिक प्रगति हेतु प्रबुद्धजनों ने दिखाईं नई राहJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Sunday, February 1, 2026

जिला स्तरीय मेघवाल समाज महासम्मेलन का भव्य आयोजन समाज की उन्नति व शैक्षिक प्रगति हेतु प्रबुद्धजनों ने दिखाईं नई राह

Grand-event-district-level-Meghwal-Samaj-Mahasammelan
Meghwal Samaj Mahasammelan





Meghwal-Samaj-Mahasammelan मेघवाल समाज महासम्मेलन जिला बालोतरा 


1 फरवरी 2026 बालोतरा 

जिला बालोतरा में मेघवाल शिक्षण एवं विकास संस्थान (मुंगडा रोड) के प्रांगण में जिला स्तरीय मेघवाल समाज के महासम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। विशाल महासम्मेलन में समाज ने एकता एवं जिम्मेदारी का अविश्वसनीय परिचय दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने समाज के लिए शिक्षा तथा भविष्य में उन्नति और प्रगति को लेकर जागरूकता मंच का आयोजन किया जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का प्रण लिया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति और जागरूकता का संदेश दिया।
मेघवाल समाज का महासम्मेलन महाकुंभ में बदल गया भारी संख्या में समाज के लोग दूरदराज़ गांवों से आये सभी ने इस महासम्मेलन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 
जिला स्तरीय मेघवाल समाज महासम्मेलन बालोतरा के मुख्य प्रवक्ता श्री भरत पांचल Ad.SP, श्री सुनील के पंवार (Ad. SP),श्री आदुराम जी मेघवाल विधायक चोहटन, श्री आसु राम जी बोखा (अध्यक्ष मेघवाल शिक्षण एवं विकास संस्थान) नेशनल अवार्डेड श्री सालग राम परिहार, श्री माना राम परिहार (LIC) रहें जिन्होंने समाज में व्याप्त कूरीतियों तथा नशे की प्रवृत्ति को रोकने का संकल्प दिलवाया तथा मेघवाल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक होंने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
युवा पीढ़ी को सही राह दिखाने तथा समाज के विकास में सहयोग तथा व्यक्तिगत विकास हेतु प्रेरणा की बातें बताई गई है कि मेघवाल समाज को आधुनिक विकास की दौड़ में कैसे अपने परिवार और समाज को आगे बढ़कर नई ऊंचाईयों को छूना है।
मंच संचालन लक्ष्मण जी लोहिया और तोला राम चौहान ने किया। 
पूरे महासम्मेलन में सभी आगंतुकों के लिए भोजन व्यवस्था नेमसा भाटी जसोल युवा उद्यमी की तरफ से थी।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए समाज के नव उद्धार के रास्तों का जिक्र किया गया।
इस प्रकार यह सम्मेलन समाज और व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु महत्त्वपूर्ण प्रयास था जो अपने मूल लक्ष्यों और उद्देश्यों पर शानदार रूप से आयोजित हुआ।

श्रीमान फरसाराम सराणा 
(सहायक आचार्य) ने इस महासम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा और सफल आयोजन एवं विशाल मंच गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया कि जिला स्तरीय मेघवाल समाज महा सम्मेलन बालोतरा में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत महान साधु संतों की तस्वीर पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जन कर किया गया!
कार्यक्रम की शुरुआत में मेघवाल समाज शिक्षा एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री आसुराम जी मेघवंशी ने मेघवाल छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए सभी का स्वागत किया
 •कार्यक्रम में समाजसेवी तोलाराम मेघवाल ने समाज में विवाह समारोह के दौरान कुछ राशि शिक्षा दान के लिए रखी जाए तथा सामाजिक कुरीतियों के निदान के बारे में अपने सुझाव रखें!
•मास्टर भोमाराम बोस ने अपने उद्बोधन में बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोका जाए तथा समाज का कोई भी बालक धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे इस बात पर विशेष बल दिया!
•समदड़ी से शिक्षाविद गुणेशारामजी बुनकर ने बताया कि दूसरे समाज के विवाह या अन्य सामाजिक समारोह में कोई भी व्यक्ति बिना परिश्रमिक काम ना करें तथा समाज में फैली विभिन्न प्रकार की कुरीतियां को तिलांजलि दे!
•गुड़ामालानी पंचायत समिति प्रधान बिजला राम जी ने बताया कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखें तथा पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी राजनीति से दूर रहे!
•कार्यक्रम में चौहटन विधायक माननीय श्री आदू राम जी मेघवाल साहब ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलकर समाज का विकास किया जा सकता है! सामाजिक एकता के साथ-साथ राजनीतिक जागृति लाना भी जरूरी है इसके लिए समाज में अनुशासन बनाए रखना हमारा कर्तव्य बनता है!
• सिवाना से समाजसेवी मूलाराम जी पादलड़ी ने बताया कि सिवाना बेल्ट में मृत्यु भोज पूर्णतया प्रतिबंधित है!
सिवाना पंचायत समिति पूर्व प्रधान श्री ओमाराम जी मेघवाल ने बताया कि नशामुक्त समाज की स्थापना कर हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं, समाज की एकता के साथ गरिमामय जीवन जीना मनुष्य जीवन का मतलब है समाज के युवा वर्ग व्यापार को अधिक बढ़ावा दे!
•कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री भरत राज पांचल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समाज सुधार की शुरुआत स्वयं अपने घर से करें उन्होंने कहा कि हमें मानसिक गुलामी को त्यागना होगा! मृत्यु भोज की सरकारी एवं कानूनी परिभाषा बताते हुए बताया कि इसे पूर्ण रूप से समाप्त न कर सको फिर भी धीरे-धीरे समाप्त किया जा सकता है!मृत्यु भोज में किसी प्रकार का मिष्ठान न बनाकर सादा भोजन किया जाए तथा अपने नजदीकी परिजनों को ही आमंत्रित करें!
•सिणधरी से समाजसेवी अर्जुन राम जी ने बताया कि समाज में फैली अंधविश्वास व जातिगत भेदभाव को मिटाना होगा! आज समाज में धर्म का नया नशा बढ़ता जा रहा है समय रहते इस पर भी चिंतन करना होगा तथा यह भी बताया कि क्लास 12th तक के विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रखें!
•समाजसेवी एवं भामाशाह भंवर लाल जी भाटी बालोतरा ने बताया कि हमें समाज के साधु संतों तथा पंच - पटेलो को साथ में लेकर समाज सुधार का निर्णय ले सकते हैं साथ ही युवा वर्ग से अनुरोध किया कि सड़क दुर्घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है इसीलिए यातायात नियमों विशेष कर हेलमेट जरूर पहनें!
• रणजीत आश्रम बालोतरा के गांधीपति महान संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अमृत राम जी महाराज ने समाज में नशा मुक्ति पर बात रखते हुए कहा कि युवा वर्ग नशे के प्रति सावधान रहे बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा समाज के महान संत धारूजी महाराज तथा रनछा राम जी महाराज के विचारों को आत्मसात करें!
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील के पवार ने नशा मुक्ति तथा समाज सुधार के बारे में बताते हुए कहा कि परिवार सुधारने में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है युवा अपने मेन पावर को केवल नारे लगाकर नष्ट न करें वें शिक्षा के महत्व को समझे!आप अपने आप को काबिल बनाए लोग आपकी ईज्जत करने के लिए मजबूर हो जायेंगे!
• बाड़मेर जिला, पूर्व जिला प्रमुख तथा वर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोतरा श्रीमती प्रियंका जी मेघवाल ने डॉ आंबेडकर साहब के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि उन विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने शिक्षा के बल पर 32 डिग्रियां व 9 भाषाओं की जानकारी प्राप्त कर ली थी उन्होंने देश का संविधान लिखा। समाज में बालिकाओं को अधिक से अधिक पढ़ाए तथा उन्हें अच्छी शिक्षा व संस्कार दें समाज में फिजूल खर्ची पर रोक लगाए तथा नशा प्रवृत्ति पर प्रतिबंध लगाएं!
• कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता की भूमिका के रूप में श्रीमान गोपाराम जी मेघवाल पूर्व विधायक एवं मंत्री राजस्थान सरकार ने युवा वर्ग को संदेश दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण रहे उन्होंने बताया कि हमें तीन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा जिसमें समाज की एकता, आर्थिक स्थिति को मजबूत करना तथा शिक्षा पर अधिक से अधिक खर्च करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए! आज समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है जब तक हमारी राजनीतिक एकता नहीं रहेगी तब तक हमारा शोषण नहीं रुकेगा इसके लिए जरूरी है कि हम नशा से दूर रहे तथा अधिक से अधिक समाज में शिक्षा के महत्व को समझे! पहली बार बालोतरा जिले में मेघवाल समाज का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने पर सभी भामाशाह,कार्यकर्ताओं, आयोजन समिति तथा बाहर से पधारे सभी महानुभावों,महिलाओं, बच्चों आदि को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि भविष्य में समाज की सामाजिक एवं राजनीतिक एकता को बनाए रखें!
• युवा समाजसेवी श्याम डांगी ने भामाशाहों को मेघवाल समाज का जिला स्तरीय कार्यक्रम में विशेष योग देने पर सभी का तहे दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी का सम्मान किया! इसी दौरान कार्यक्रम में युवा समाजसेवी केटली महोदय ने राजनीतिक जागृति पर बल देते हुए समाज में शिक्षा क्रांति तथा अंधविश्वास को दूर करने का सुझाव दिया!
 • मेघवाल समाज जिला स्तरीय महा सम्मेलन में आज बालोतरा जिले के सभी उपखंड तहसील गांव और ढाणी -ढाणी से पुरुष, महिलाएं,बालिकाए, बच्चे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इसके लिए सभी ने खूब प्रशंसा की तथा यह भी कहा कि आने वाले समय में जो कमी रही है उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा!
    


No comments:

Post a Comment


Post Top Ad