![]() |
| Asia Cup final |
AsiaCup- final-India Pakistan strength-weakness contenders match live streaming-teams
Asia Cup 2025 Final भारत बनाम पाकिस्तान मैच रिव्यू हाइलाइट्स
Asia Cup 2025 Final Match live Updates Preview: सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 25 सितंबर को बांग्लादेश पर 11 रनों से जीत दर्ज कर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ खिताबी मुकाबले की जंग का ऐलान हो चुका है तस्वीर साफ हो चुकी है कि। भारत पाक टीमें एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। रविवार, 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेगी। एशिया कप के इतिहास में आज तक कभी फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें नहीं भिड़ी हैं। बता दें, 8 बार भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है, वहीं पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को जीता है।
Asia Cup Final Match Team India टीम इंडिया एशिया कप खिताब की प्रबल दावेदार
सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पूरे एशिया कप में बढ़िया प्रदर्शन किया है खासकर शुरूआती बल्लेबाजी या गेंदबाजी टीम इंडिया अभी तक ग्रुप मैचों में अजेय रही है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अच्छी लय में है तो दूसरी तरफ़ भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीच के ओवरों में स्पिनर्स ने किफायती गेंदबाजी की है। वहीं जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी की मजबूत कड़ी है। कुल मिलाकर भारतीय टीम एशिया कप में सबसे मजबूत टीम लग रही है भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दो मैचों में हराया है इसलिए भारतीय टीम का आत्मविश्वास उच्च स्तर का है। हार्दिक पांड्या तथा अक्षर पटेल तक भारत की मजबूत बल्लेबाजी मानी जाती है। एशिया कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत कड़ी है।
Asia Cup IndvsPak टीम इंडिया की कमजोरियां खतरा कम नहीं
हालाँकि टीम इंडिया मजबूत है, लेकिन कुछ कमजोरियाँ फाइनल में उनकी राह मुश्किल बना सकती हैं। सबसे बड़ी चुनौती उनकी सीम-बॉलिंग की गहराई है — अगर बुमराह या अर्शदीप खराब दिन में हों तो रन रोकना कठिन हो सकता है। कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अस्थिर रहा है, खासकर निचले क्रम के बल्लेबाज़ लगातार रन नहीं बना पा रहे।
फील्डिंग में कैच ड्रॉप करने की समस्या भी पिछले मैचों में देखने को मिली है, जो बड़े मुकाबले में महंगी साबित हो सकती है। साथ ही, कुछ चयन निर्णयों पर सवाल उठने से टीम पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ यदि शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाएं तो भारत पर दबाव बढ़ सकता है और मैच का रुख पलट सकता है।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अच्छी फोर्म में है अगर अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं तो पावरप्ले में रन बटोरने की गति धीमी हो सकती है। एशिया कप में शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव ने बल्लेबाजी में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है हालांकि सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन मध्यक्रम में विकेट पतन जल्दी हुआ है। हालांकि ज़रुरत पड़ने पर हार्दिक पांड्या और दुबे तक बल्लेबाजी में गहराई भी है।
Asia Cup Final 2025 पाकिस्तान टीम की कमजोरियां
एशिया कप के इतिहास में भारत पाक टीमें पहली बार दो-दो हाथ करने को तैयार हैं यह संयोग पिछले 41 में नहीं बैठा आखिर वो समय आ ही गया कि भारत और पाकिस्तान का एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। पाकिस्तान टीम की राह आसान नहीं है क्योंकि दुनिया की नम्बर एक टीम भारत से जीतना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं है। क्योंकि पाकिस्तान टीम पहले वाली टीम नहीं जब यूनुस खान,शोएब अख्तर और मलिक के समय हुआ करती थी। क्योंकि पाकिस्तान टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और रिजवान नहीं खेल रहे हैं। पूरे एशिया कप में फरहान को छोड़कर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया है पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा , सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली है। सैम अयुब ने लगातार चौथी बार शुन्य पर आउट होकर अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी एशिया कप में कमजोर कड़ी रही है वहीं युएई की पीचों पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को उछाल प्राप्त नहीं हो रहा है इसलिए भारत के खिलाफ शाहीन अफरीदी और रऊफ की गेंदबाजी खास नहीं रही है वहीं स्पिन गेंदबाजी को टीम इंडिया अच्छा खेलती है। दुसरी तरफ यदि टॉप-ऑर्डर विफल हो जाए, तो बीच के ओवर्स में रनिंग और दबाव प्रबंधन में समस्या आ सकती है। हुसैन तालात, खुशदिल शाह आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन कभी-कभी कमजोर रहा है। कप्तान सलमान अली आगा का स्ट्राइक-रेट इस वक्त बहुत ऊँचा नहीं है।
Pak team batting bowling पाकिस्तान की टीम और उनकी ताकत,
पाकिस्तान टीम का एशिया कप में कोई शानदार प्रदर्शन नहीं रहा लेकिन यह टीम अगर कभी कभी बल्लेबाजी में स्कोर खड़ा कर लें तथा गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी लय में लौटते हैं तथा उन्हें स्विंग मिल जाए तथा रऊफ के साथ साथ एक स्पिनर लय पकड़ ले तो विरोधी टीम को दबाव में डाल सकते हैं। पाकिस्तान टीम की सबसे बड़ी मजबूती 7 से 15 ओवरों के बीच किफायती गेंदबाजी रही है इस फेज में पाकिस्तान टीम लय में दिखती है तथा मैच में पकड़ बनाती है। दूसरी तरफ आक्रामक सलामी/टॉप ऑर्डर
फैखर ज़मान की वापसी और फरहान, साइम आयूब, मोहम्मद हारिस जैसे युवा बल्लेबाज़ों की तूफ़ानी शुरुआत की क्षमता टीम को तेज़ शुरुआत मिल सकती है। अगर फरहान और जमान का बल्ला चल जाता है यह पावरप्ले में अधिक रन जोड़ दें तो अच्छा स्कोर बन सकता है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण रही है शाहीन शाह अफरीदी, हरीस रऊफ़ जैसे पेसर नई गेंद और पुराने समय दोनों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं।
एशिया कप फाइनल में भारत-पाक दोनों टीमों का स्क्वाड:
पाकिस्तान -सलमान अली आघा (कप्तान), फैखर जमां, शाहबजादा फरहान, साइम आयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हरीस रऊफ़, हसन अली, अब्रार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मीर्जा, सुफियान मुकीम, हुसैन तालात, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज़, हारिस (Haris Nawaz), आदि खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम इंडिया -सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

No comments:
Post a Comment