Asia Cup 2023 final: भारत का एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा, सिराज का कहर श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदाJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Sunday, September 17, 2023

Asia Cup 2023 final: भारत का एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा, सिराज का कहर श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा


India Asia Cup Champion 2023
Champion of Asia Cup 2023

एशिया कप 2023


India vs Sri Lanka Live Score Asia Cup 2023
Final Match Records, Asia Cup Champion List,Best Team of Asia Cup ODI 

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा किया है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को चारों खाने चित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। मोहम्मद सिराज ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए अपने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट चटकाते रहें । जिससे श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आइए जानते हैं फाइल मैच का पूरा लेखा-जोखा।

एशिया कप फ़ाइनल मैच का लेखा-जोखा


भारत ने रविवार 17 सितम्बर को एशिया कप 2023 में श्रीलंका को करारी शिकस्त देकर चैम्पियन बन गया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। कोलंबो के मैदान पर खेले गए फाइनल में मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। सिराज ने एक ओवर में चार शिकार कर श्रीलंका की कमर तोड़ी। हार्दिक पांड्या ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट हासिल किया। श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 50 रन पर सिमट गई। यह श्रीलंका का भारत के सामने सबसे कम वनडे टोटल है। वहीं, भारत ने महज 6.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बतौर ओपनर उतरे शुभमन गिल ने 19 गेंदों में 27 और ईशान किशन ने 18 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए।
मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच और कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

एशिया कप विजेता टीमों की सूची List of Asia Cup Champions


साल

विजेता

उपविजेता

वेन्यू

1984

भारत

श्रीलंका

यूएई

1986

श्रीलंका

पाकिस्तान

श्रीलंका

1988

भारत

श्रीलंका

बांग्लादेश

    1990/91

भारत

श्रीलंका

भारत

1995

भारत

श्रीलंका

यूएई

1997

श्रीलंका

भारत

श्रीलंका

2000

पाकिस्तान

श्रीलंका

बांग्लादेश

2004

श्रीलंका

भारत

श्रीलंका

2008

श्रीलंका

भारत

पाकिस्तान

2010

भारत

श्रीलंका

श्रीलंका

2012

पाकिस्तान

बांग्लादेश

बांग्लादेश

2014

श्रीलंका

पाकिस्तान

बांग्लादेश

2016

भारत

बांग्लादेश

बांग्लादेश

2018

भारत

बांग्लादेश

यूएई

2022

श्रीलंका

पाकिस्तान

यूएई

2023

भारत

श्रीलंका

पाकिस्तान/

श्रीलंका


No comments:

Post a Comment


Post Top Ad