Australian cricket legend Shane Warne: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का निधनJagriti PathJagriti Path

JUST NOW

Jagritipath जागृतिपथ News,Education,Business,Cricket,Politics,Health,Sports,Science,Tech,WildLife,Art,living,India,World,NewsAnalysis

Saturday, March 5, 2022

Australian cricket legend Shane Warne: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का निधन

 

Australian cricket legend Shane Warne
Shane Warne

दुनिया के महानतम स्पिनर्स में से एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एवं राजस्थान रॉयल्स के विजेता कप्तान रहे शेन वॉर्न के निधन की ख़बर बेहद दुःखद है। "बॉल ऑफ द सेंचुरी" करने वाले वॉर्न का देहांत क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गज शेन वार्न का 52 साल के थे। ख़बरों के मुताबिक वार्न को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका आकस्मिक निधन हो गया। इन दिनों शेन वॉर्न थाईलैंड में थे। जानकारी के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में मौजूद थे, जहां उन्हें  अचेत पाया गया।

शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड के कोह सामुई में हुई। बयान में कहा गया, 'शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं किया जा सका।

3 मार्च गुरुवार को शेन वॉर्न ने अपने थाईलैंड में स्थित विला की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। यह तस्वीर उनके जीवन की अंतिम तस्वीर बन गई।

शेन वार्न ने 145 टेस्ट मैचों में 705 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट करियर में उन्होंने 37 बार पारी में 5 विकेट और मैच में 10 बार 10 विकेट हासिल किया। उन्होंने 194 एकदिवसीय मैचों में 293 विकेट हासिल किए थे।

शेन वार्न का अन्तिम ट्वीट


1 comment:


Post Top Ad